देवघर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल केकेएन स्टेडियम में मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, नगर विकास एवं आवास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य तथा निबंधन विभाग, झारखण्ड सरकार हफीजुल हसन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आप सभी जिलावासियों जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानी, गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बन्धु एवं तमाम देवघर वासियों को राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। आगे उन्होंने उन सभी अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन है, जिनके त्याग एवं बलिदान के बदौलत हम आज एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के नागरिक हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, सुभाष चन्द्र बोस, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाबा साहेब अम्बेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार बल्लव भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, धरती आबा-बिरसा मुण्डा, सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव जैसे वीर सपूतों, फूलो-झानो जैसी वीरांगणाओं, अमानत अली, सलामत अली एवं शेख हारूण व अन्य अमर महापुरूषों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर अनवरत चलने का प्रण लेते हैं। आगे उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य देश के मानचित्र पर 15 नवम्बर 2000 को 28वें राज्य के रूप में स्थापित हुआ। अप्रतिम प्राकृतिक सौन्दर्य को समेटे, वन, खनिज सम्पदा से भरपूर इस राज्य का निर्माण यहाँ के किसानों, मेहनतकश मजदूरों, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से हाशिए पर खड़े तबके एवं जनजातीय समुदाय का जीवन स्तर ऊँचा उठाकर समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से की गई। जल, जंगल एवं जमीन के सरोकार से जुड़कर जिले के सर्वांगीण एवं चहुमुखी विकास की परिकल्पना करते हुए विगत 23 वर्षों में हमने कुछ उपलब्धियाँ हासिल की हैं और अभी बहुत कुछ करना बाकी है। राज्य सरकार द्वारा द्रुत गति से कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उपरोक्त के अलावा डीसी सह डीसी विशाल सागर,एसपी अजीत पीटर डुंगडूग, उप विकास आयुक्त नवीन कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


