Author: Santal Express

जामताड़ा : गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और संविधान को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य के पूर्व पेयजल संस्था मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि इस तरह के बयान न केवल भारत के लोकतंत्र को कमजोर करते हैं, बल्कि देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं । गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के पिता के निधन के उपरांत उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होकर लौटने के दौरान जामताड़ा पारस हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ ।  पाकुड़ नगर परिषद होल्डिंग टैक्स के वसूली हेतु काफी गंभीर है। कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को कर वसूली हेतु विशेष अभियान चलाकर नगर परिषद क्षेत्र में रह रहे लोगों के बीच होल्डिंग टैक्स 31 दिसंबर तक एमएमजमा करने का अनुरोध किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में कई लोगों के पास मोटी  रकम  बकाया पड़े हैं। इसकी वसूली करने हेतु नगर परिषद के नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार पांडे, टेक्स्ट दरोगा, आनंद कापड़ी, कनीय अभियंता शाहिद ,साजिद, अभिषेक कुमार, कर संग्रह एजेंसी,एसपीएस टीम लीडर  ने संयुक्त रूप से होल्डिंग…

Read More

दुमका। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणी के खिलाफ पूरे देश में उबाल है। इसके विरोध में राष्ट्रीय जनता दल जिला इकाई के द्वारा जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित के अगुवाई में शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा में भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को अपमान जनक टिप्पणी करने से पूरा देश की जनता में नाराजगी है इसके विरोध में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गृह मंत्री का पुतला दहन किया…

Read More

पटना । पटना से बांद्रा जा रही पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे के नीचे अचानक आग लगी। घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दानापुर-दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) रेलखंड के पास यह हादसा हुआ। फायर ब्रिगेड और रेलवे की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात करीब 1:02 बजे जब ट्रेन टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी वहां मौजूद रेलवे कर्मियों ने देखा कि ट्रेन के जनरल बोगी के निचले हिस्से से आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके…

Read More

रांची । सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में उषा मार्टिन कंपनी को अवैध तरीके से आवंटित खदान मामले में चार्जशीटेड आरोपित राज्य के तत्कालीन खनन निदेशक इंद्र देव पासवान ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया है। आरोपित ने सरेंडर के साथ जमानत याचिका भी दाखिल की। इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विद्युत चौरसिया ने जमानत याचिका पर बहस की। अदालत ने उन्हें 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत की सुविधा प्रदान की है। उन पर…

Read More

आमिर खान बोले-मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि भारत के पास क्या है मुंबई । किरण राव के डायरेक्शन में बनी लापता लेडीज को जबसे ऑस्कर अवॉर्ड्स में ऑफिशियल एंट्री मिली है, तबसे फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर आमिर खान भी बहुत सक्रिय हो गए हैं। आमिर ने अपनी फिल्म के लिए ऑस्कर कैम्पेन की शुरुआत की है और इसके प्रमोशन में जुट गए हैं। एक साक्षात्कार में आमिर ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को स्क्रीन पर लाने का काम उन्होंने कुछ समय पहले शुरू किया था। आमिर ने बताया कि वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करने से…

Read More

नई दिल्ली । वस्तु एवं सेवा कर परिषद की शनिवार को होने वाली बैठक में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) कानून में संशोधन को मंजूरी दे सकती है। इससे सफारी रिट्रीट्स मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला निष्प्रभावी हो जाएगा जिसमें किराए की प्रॉपर्टी की निर्माण लागत पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के दावों की अनुमति दी थी। ऐसा हुआ तो रियल एस्टेट कंपनियों को झटका लगेगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सरकारी खजाने को भारी नुकसान होने की आशंका जताई थी। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इसका प्रभाव करीब 10 हजार करोड़ रुपए का हो सकता…

Read More

2024 में 10.7 लाख करोड़ रुपए रेमिटेंस के रूप में स्‍वदेश भेजे नई दिल्‍ली । विदेश से अपने देश पैसे भेजने वालों में भारतीय दुनियाभर में अव्‍वल हैं लगातार तीसरे साल भी यह सिलसिला बरकरार है। भारतीयों ने 2024 में 129 बिलियन डॉलर यानी करीब 10.7 लाख करोड़ रुपए भारत भेजे हैं। पिछले वित्‍त वर्ष 2023-24 में 8.95 लाख करोड़ रुपए रेमिटेंस के रूप में स्‍वदेश भेजे गए थे। विश्व बैंक की एक ब्‍लॉग पोस्‍ट के मुताबिक रेमिटेंस पाने में भारत के बाद मैक्सिको, चीन, फिलीपींस और पाकिस्तान का नंबर आता है। रेमिटेंस विदेशी मुद्रा अर्जित करने का एक जरिया…

Read More

ब्रिस्बेन । भारत के खिलाफ गाबा में ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने चोट के बारे में जानकारी दी, जो उन्हें चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तीसरे मैच के दौरान लगी थी। टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ट्रैविस हेड ने 160 गेंदों पर 152 रन बनाए जिसमें 18 चौके शामिल थे। हेड ने कहा, ईमानदारी से कहूं तब ऐसा लगता है कि मैंने काफी समय पहले बल्लेबाजी की थी। योगदान देकर खुश हूं,…

Read More

ब्रिसबेन । स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्‍ट के बाद अचानक संन्‍यास का ऐलान किया, तब हर कोई हैरान रह गया। आमतौर पर परंपरा है कि कोई खिलाड़ी मैच का हिस्‍सा बनने के बाद उसके समापन पर संन्‍यास की घोषणा करता है या फिर सीरीज के अंत में ऐलान करता है। अश्विन गाबा टेस्‍ट का हिस्‍सा भी नहीं थे। फिर उन्‍होंने संन्‍यास का ऐलान क्‍यों किया। खैर इसका जवाब खुद अश्विन या फिर कप्‍तान रोहित शर्मा व कोच गौतम गंभीर ही दे सकते हैं। बीते 15 दिनों में जो कुछ घटनाक्रम हुए हैं, वे इस आरे इशारा कर रहे हैं…

Read More