Author: Santal Express

लाहौर । पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के मैच कहीं भी हो, दर्शक वहां तक पहुंच जाएंगे। आमिर ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का गतिरोध समाप्त होने पर खुशी जतायी है। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड मॉडल (तटस्थ स्थान) पर भारत-पाक मैच होने पर उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि भले ही भारत-पाकिस्तान मैच चाँद पर क्यों न हो प्रशंसकों को उसका पता मिल ही जाएगा। एक विशेष साक्षात्कार में आमिर ने यह भी कहा कि आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के मामले को हल करने में काफी समय लिया जबकि ये…

Read More

जज ने ‎सिक्के लेने से किया इनकार, कहा नोटों में करें भुगतान चेन्नई । कोयंबटूर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के लिए अदालत में 80,000 रुपये सिक्कों में जमा कराए। यह घटना बुधवार को एडिशनल फैमिली कोर्ट में हुई। शख्स को अदालत ने 2 लाख रुपये अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। वह 2 और 1 रुपये के सिक्कों के 20 बंडल लेकर अदालत पहुंचा। इस पर जज ने उसे नोटों में भुगतान करने को कहा। गुरुवार को उसने नोटों में पैसे जमा करा दिए। बाकी 1.2 लाख रुपये जल्द जमा करने…

Read More

चार महीनों में बांग्लादेश को करीब दो लाख करोड़ का आर्थिक नुकसान नई दिल्‍ली । बांग्लादेश का वर्तमान अब उसकी गलत नीतियों के कारण और भारत विरोधी ताकतों के प्रभाव में उलझ गया है। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के सत्ता से बांग्लादेश की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बांग्लादेश की 94 फीसदी सीमा भारत के साथ लगती है, जो उसकी सुरक्षा और व्यापार दोनों के लिए बहुत अहम है। भारत से खाद्य सामग्री, कपास, ईंधन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, और अनाज जैसी वस्तुओं का निर्यात बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था के लिए रीढ़ की हड्डी माना जाता है। चार महीनों में…

Read More

नॉर्वे को सप्‍लाई पोत की लंबाई 89.43 मीटर, चौड़ाई 13.2 मीटर नई दिल्‍ली । केंद्र की एनडीए सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ जैसे अभियानों की सफलता अब दिखाई देने लगी है। एक सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की सहायक कंपनी उडुपी ने नॉर्वे को सामान ढोने वाला पोत सप्‍लाई किया है। उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने मेसर्स विल्सन एएसए, नॉर्वे के लिए बनाए जा रहे 3800 टीडीडब्ल्यू जनरल कार्गो वेसल की सीरीज ऑफ सिक्स के पहले पोत को लॉन्च किया है। रॉयल नॉर्वेजियन दूतावास में मंत्री काउंसलर और मिशन की उप-प्रमुख ने इस पोत को लांच…

Read More

विपक्ष ने विरोधस्वरुप निकाला मार्च नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को भी आंबेडकर के नाम पर विवाद जारी रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। विपक्ष ने राज्यसभा में विरोध जताते हुए मांग की है कि गृह मंत्री शाह अपने बयान के लिए माफी मांगें और पद इस्तीफा दें। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ धक्का-मुक्की कांड को लेकर एफआईआर होने को लेकर कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। वायनाड से कांग्रेस सांसद…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून के सख्त प्रावधान महिलाओं की भलाई के लिए हैं न कि उनके पतियों को ‘दंडित करने, धमकाने, उन पर हावी होने या उनसे जबरन वसूली करने’ के लिए। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस पंकज मिथल ने कहा कि हिंदू विवाह एक पवित्र प्रथा है, जो परिवार की नींव है, न कि कोई व्यावसायिक समझौता। कोर्ट ने कहा, महिलाओं को इस बात को लेकर सावधान रहने की जरूरत है कि उनके हाथों में कानून के ये सख्त प्रावधान उनकी भलाई के लिए हैं, न कि उनके पतियों को दंडित करने, धमकाने, उन…

Read More

सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों में आती है काम नई दिल्ली । ठंड के मौसम में अजवानयन का उपयोग बढ जाता है। सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों की बात की जाए तो ये दोनों परेशानियां बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन के चलते होती हैं। ऐसे में अजवायन में मौजूद थाइमोल और कार्वाकोल नामक तत्व बेक्टीरिया और फंगल को फैलने से रोक सकते हैं। अजवायन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ठंड के मौसम में कमजोर शरीर को अंदर से मजूबत बनाता है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और शरीर बाहरी बैक्टीरिया से लड़ने और उन्हें हराने में कामयाब होता है। अगर ठंड लग…

Read More

प्रयागराज । महाकुंभ 2025 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए यूपी सरकार पूरी तरह से जुटी है। इस बार कुंभ में उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में श्रद्धालुओं को ठहराना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए सरकार ने कई उपाय किए हैं, जिनमें स्थानीय घरों को होम स्टे में बदलने की योजना तैयार की जा रही है। अब तक 26 घरों को होम स्टे बनाया गया है, और 36 अन्य घरों को होम स्टे में तब्दील करने के लिए आवेदन आए हैं। पर्यटन विभाग के मुताबिक होम स्टे में श्रद्धालुओं…

Read More

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज शुक्रवार को अंतिम दिन है। कांग्रेस विधायक आज संविधान की प्रतियां लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। वे तीन दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान का विरोध जता रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा द्वारा संविधान का अपमान किया जा रहा है। संविधान निर्माता अंबेडकर जी के बारे में गलत शब्द कहे गए। हमारी मांग है कि टिप्पणी के लिए अमित शाह माफी मांगें और हमारे नेता राहुल गांधी पर दर्ज झूठा प्रकरण वापस लें। नेता प्रतिपक्ष…

Read More

नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच एक देश-एक चुनाव से जुड़ा 129 वां संविधान संशोधन विधेयक संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया गया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होते ही विपक्ष ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के मुद्दे पर शोर-शराबा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य सदन के बीचों बीच पहुंच गए। इस दौरान सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित थे। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच केंद्रीय कानूनमंत्री अर्जुन राम मेघवाल…

Read More