जयपुर । जयपुर के अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने बीपीसीएल के एलपीजी टैंकर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लगी भीषण आग में 7 लोग जिंदा जल गए, जबकि 34 लोग झुलस गए। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक एसएमएस अस्पताल में प्रातः 11 बजे तक हादसे में घायल 34 लोग भर्ती हैं। इनमें 5 वेंटिलेटर पर हैं। सात लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर अस्पताल में नवनिर्मित अत्याधुनिक वार्ड घायलों के उपचार के लिए डेडिकेट कर दिया है। साथ ही, कंट्रोल रूम स्थापित…
Author: Santal Express
गुरुग्राम । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लाेकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। घर में तबियत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टराें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लोग एंबियंस मॉल के पीछे स्थित उनके आवास पर पहुंचने लगे हैं। भारत के उप-प्रधानमंत्री रहे चौधरी देवीलाल के राजनीतिक वारिस ओमप्रकाश चौटाला अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ओमप्रकाश चौटाला चार बार हरियाणा के…
14 मोबाइल फोन और 20 फर्जी सिम कार्ड बरामद देवघर। साइबर थाना की पुलिस ने देवीपुर थाना क्षेत्र के महबदिया और पथरड्डा ओपी क्षेत्र के भूरा गांव के पास छापेमारी कर आठ संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान 29 वर्षीय इंद्रदेव मंडल, 27 वर्षीय डब्लू कुमार दास, 20 वर्षीय रिजवान अंसारी, 21 वर्षीय नाजीर अंसारी, 19 वर्षीय प्रकाश कुमार, 22 वर्षीय मुन्ना कुमार दास उर्फ गौतम, 20 वर्षीय सचिन दास और 32 वर्षीय सचिन्द्र कुमार दास के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन साइबर अपराध के अभियुक्तों के पास से 14 मोबाइल फोन…
लातेहार । सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के निकट शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में लातेहार निवासी नीतू कुमारी, ललिता मिंज, देवलाल राम , फैजान अंसारी, रीता देवी, निक्कू कुमार, बालूमाथ निवासी रितु कुमारी ,परी कुमारी और लोहरदगा निवासी मेराज मियां आदि शामिल हैं। इनमें मिराज मियां तथा दो अन्य यात्रियों की स्थिति गंभीर है । सभी घायलों का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार लातेहार से हजारीबाग की ओर पम्मी यात्री…
पलामू । जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सबनवा मोड़ के पास गुरुवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सबनवा गांव के ही अरशद खान और आशिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान खान, जहांगीर खान और हसनैन खान गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी में दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है ।एक को कम चोट आने के कारण गांव में ही इलाज किया गया। हादसे…
●बोल्डर का रॉयल्टी दर 132 रुपए प्रति घन मीटर तो स्टोन चिप्स में उपयोग पर दर 250 रुपए प्रति घन मीटर है ●हाई कोर्ट के आदेश पर झारखंड सर सरकार ने ऐसे मामलों की समीक्षा कर अंतर राशि वसूली का निर्देश जारी किया सुमन सिंह दुमका।बोल्डर का रॉयल्टी भुगतान कर पत्थर का उपयोग स्टोन चिप्स बनाने में करने वाले खनन पट्टेधारियों से अंतर राशि की वसूली होगी।बोल्डर फॉर चिप्स मामले में झारखंड हाइकोर्ट के निर्देश के बाद झारखंड सरकार ने ऐसे सभी मामलों की समीक्षा कर राजस्व वसूली का निर्णय लिया है।झारखंड के दुमका, पाकुड़ सहित कई जिलों में बड़ी…
संताली नाटक सेचड सावंता रेन अंडा मनमी 2024 के लिए महेश्वर साहित्य अकादमी पुरस्कार से होंगे सम्मानित एस.के.झा.सुमन दुमका। उड़ीसा के मयूरभंज जिला के उदड़ा प्रखंड के जामोडिय़ा गांव के रहने वाले 44 वर्षीय महेश्वर सोरेन को साल 2024 के लिए संताली साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है। उन्हें यह पुरस्कार संताली नाटक सेचड सावंता रेन अंडा मनमी के लिए दिया गया है। उन्हें यह अवार्ड 8 मार्च 2025 को साहित्य अकादमी की ओर से दिया जाएगा। ———————– महेश्वर सोरेन वर्तमान में उड़ीसा के जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। सेचड सावंता रेन अंडा मनमी के…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़ ) । एक विवाहिता ने अपने पूर्व प्रेमी पर अश्लील वीडियो भेजने व ब्लैकमेल करने को लेकर थाना में कराया कांड संख्या 72 /24 के तहत केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार दर्ज केस में विवाहिता ने कहा है कि उसकी शादी दो साल पहले एक लड़के से हुई थी। ठीक उससे पहले महेशपुर के हाट पोखरिया निवासी टिंकू कुमार से उसका प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रंसग के दौरान वीडियो कॉल के साथ-साथ कई अर्धनग्न फ़ोटो का आदान प्रदान हुआ था। उसी को सोशल मीडिया के जरिये प्रेमी ने उसके पति को भेज दिया।…
कुंडहित (जामताड़ा) : सरकार जिस उद्वेश्य से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को शहर के भॉति पेयजल उपलब्ध कराने के लिये जलापूर्ती योजना का निर्माण किया जा रहा है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग शहर के भॉंति जलापूर्ती योजना से शितल पेयजल नल के माध्यम से उपलब्ध हो सके। लेकिन इसका उल्ठा ही प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र मे देखने को मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2019-20 मे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कुंडहित प्रखंड के विभिन्न आदिम जनजाति समुदाय के गांव साढ़े चार लाख की लागत से सोलर युक्त मिनी जलापूर्ती योजना का निर्माण किया जा रहा है। संवेदक द्वारा निर्माण कार्य…
नाला (जामताड़ा)– झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के पिता श्री स्वर्गीय गोलोक बिहारी महतो के द्वादश श्रद्धा कार्यक्रम में झारखंड के अलावे अन्य राज्यों से भी कई मंत्री तथा विधायक पाटन पुर गांव पहुंचकर स्वर्गीय गोलोक बिहारी महतो के प्रति मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की| मालूम हो कि विगत 8 दिसंबर को उनके पैतृक आवास बड़वा स्थित पाटनपुर में उनके पिताश्री गोलोक बिहारी महतो का स्वर्गवास हो गया था, जिनके निमित्त आज द्वादश श्राद्ध कर्म आयोजित की गई वहीं इस द्वादश श्राद्ध कार्यक्रम में दर्जनों विधायक, मंत्री, सांसद तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद हुए और विधानसभा अध्यक्ष के पिताश्री गोलोक बिहारी…


