नाला (जामताड़ा)– झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के पिता श्री स्वर्गीय गोलोक बिहारी महतो के द्वादश श्रद्धा कार्यक्रम में झारखंड के अलावे अन्य राज्यों से भी कई मंत्री तथा विधायक पाटन पुर गांव पहुंचकर स्वर्गीय गोलोक बिहारी महतो के प्रति मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की| मालूम हो कि विगत 8 दिसंबर को उनके पैतृक आवास बड़वा स्थित पाटनपुर में उनके पिताश्री गोलोक बिहारी महतो का स्वर्गवास हो गया था, जिनके निमित्त आज द्वादश श्राद्ध कर्म आयोजित की गई वहीं इस द्वादश श्राद्ध कार्यक्रम में दर्जनों विधायक, मंत्री, सांसद तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद हुए और विधानसभा अध्यक्ष के पिताश्री गोलोक बिहारी महतो के प्रति मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित की| इस अवसर पर सभी मंत्री, विधायक, सांसदों ने भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित की | मालूम हो कि इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप यादव, दुमका सांसद नलिन सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन, गढ़वा विधायक रामचंद्र सिंह विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, सारठ विधायक उदय कुमार सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, राज्यसभा सांसद बिहार संजय यादव, डुमरी विधायक जयराम महतो सहित अन्य गणमान्य अतिथि तथा सभी मीडिया हाउस के संपादक तथा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी पाटनपुर गांव पहुंचकर विस अध्यक्ष के पिताश्री के प्रतिमूर्ति पर दी श्रद्धांजलि अर्पित की|



