संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़ ) । एक विवाहिता ने अपने पूर्व प्रेमी पर अश्लील वीडियो भेजने व ब्लैकमेल करने को लेकर थाना में कराया कांड संख्या 72 /24 के तहत केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार दर्ज केस में विवाहिता ने कहा है कि उसकी शादी दो साल पहले एक लड़के से हुई थी। ठीक उससे पहले महेशपुर के हाट पोखरिया निवासी टिंकू कुमार से उसका प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रंसग के दौरान वीडियो कॉल के साथ-साथ कई अर्धनग्न फ़ोटो का आदान प्रदान हुआ था। उसी को सोशल मीडिया के जरिये प्रेमी ने उसके पति को भेज दिया। जिससे उसका वैवाहिक जीवन खत्म होने को है। साथ ही वीडियो व फ़ोटो को कहीं और न भेजने के एवज में 1 लाख रुपये रकम की भी मांग की बात शिकायत में कही गई है। पीड़िता ने शिकायत में प्रेमी के पिता की भी संलिप्तता जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।



