Author: Santal Express

राहुल गांधी ने कहा- संसद में जाने से रोका गया, भाजपा सांसद गिरे और धक्का देने का लगाया आरोप नई दिल्ली । संसद परिसर में गुरुवार सुबह धक्का-मुक्की होने से सियासी माहौल गरमा गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने धक्का दिया जिससे भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत गिर गए और चोटिल हो गए। वहीं राहुल गांधी का कहना है कि जब वो संसद के अंदर जा रहे थे तभी उन्हें रोकने का प्रयास किया गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। संसद परिसर में गुरुवार को हुई धक्का-मुक्की को…

Read More

मोबाइल चोरी को एक सामान्य चोरी समझना आपकी बड़ी गलती नई दिल्ली । देश में साइबर ठगी के मामले बढ़ गए हैं। बिहार में इन दिनों साइबर ठगी के मामले बढ़ गए हैं। पटना में साइबर क्राइम से जुड़े रोजाना करीब 20 से 25 मामले सामने आते हैं। इन मामलों में केस भी दर्ज होता है। अब मोबाइल चोरी को एक सामान्य चोरी समझना आपकों नुकसान पहुंच सकती है। पिछले तीन महीने में पटना में 40 इसतरह के सामने आए हैं। जिसमें मोबाइल चोरी के बाद पीड़ित के बैंक अकाउंट में सेंधमारी की गई है। पटना साइबर थाना के थानाध्यक्ष…

Read More

अब मिडिल क्लास को राहत देने को तैयार मोदी सरकार नई दिल्‍ली । देश के मिडिल क्‍लास का दर्द अब केंद्र सरकार के लिए भी सिर दर्द बनता जा रहा है। इस कारण अब मिडिल क्‍लास को राहत देने की तैयारी शुरु हो चुकी है। कयास हैं कि इस बार के बजट में मिडिल क्‍लास को बड़ा तोहफा मिल सकता है। अर्थव्‍यवस्‍था के लिहाज से उद्योगपतियों और कॉरपोरेट्स का आर्थिक विकास में बड़ा योगदान रहता है, लेकिन ताजा रिपोर्ट बताती है कि कॉरपोरेट जगत ने मिडिल क्‍लास को परेशानी में डालना शुरू कर दिया है। करोड़ों का मुनाफा कमाने वाले…

Read More

नई दिल्ली । पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच लंबे वक्त तक बने हुए विवाद की समाप्ति के बाद बीजिंग में दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसका नतीजा ये रहा कि अब भारत और चीन के बीच फिर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होगी! जिसमें भारत का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने किया और चीन की तरफ से बैठक में विदेश मंत्री वांग यी शामिल हुए। विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद एक बयान जारी कर बताया कि विशेष प्रतिनिधियों ने अपनी वार्ता में इस बात के…

Read More

अब इंसानों की तरह भावनाओं को समझकर संवाद करेगा नई दिल्ली । ओपन एआई ने अपने अत्याधुनिक चैटबॉट चैटजीपीटी का नया वर्जन जीपीटी-4O लांच किया है, जो अब इंसानों की तरह भावनाओं को समझकर और नार्मल आवाज में संवाद कर सकता है। जीपीटी-4O को कंपनी ने दुनिया का सबसे तेज और सबसे पावरफुल एआई मॉडल बताया है। यह नया मॉडल पहले के जीपीटी-4 टर्बो के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से काम करता है, जिससे यूजर्स को बेहतर और तेज अनुभव मिलेगा। जीपीटी-4O को खासतौर पर ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरएक्शन को और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि एआई और इंसान…

Read More

नई दिल्ली । दिसबंर के महीने के कुछ दिन शेष हैं, और साल खत्म होने को है। 2024 में जो प्रमुख चीजें हुईं, उनमें देश को राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण नुकसान हुआ। इस खबर में आपको कुछ प्रमुख राजनेताओं के नाम बताते हैं जिन्होंने साल 2024 में दुनिया को अलविदा कह दिया। ईवीकेएस एलंगोवन: अनुभवी कांग्रेस नेता और तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ईवीकेएस एलंगोवन का 14 दिसंबर को निधन हुआ। वह इरोड पूर्व विधायक और पूर्व गोबिचेट्टीपलायम लोकसभा सांसद थे। उन्होंने 2004 और 2009 के बीच पीएम मनमोहन सिंह के तहत केंद्रीय कपड़ा मंत्री के रूप में कार्य किया।…

Read More

संताल एक्सप्रेस जितेन्द्र दास पाकुड़ । बाइक लवर के लिए आ गया है।पाकुड़ में रिवॉल्ट इलेक्ट्रिक बाइक जो 20 से 22 रुपए की चार्जिंग पर 120 से 160 किलोमीटर की दूरी तय करेगी बाइक दो ओरिएंट में आया है एक बेस मॉडल एक टॉप मॉडल टॉप उपलब्ध है। टॉप मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 1 लाख 39 हजार रुपए हैं. इस बेस मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 99 हजार 990 रुपए हैं.टॉप मॉडल स्पोर्ट बाइक लवर के लिए बनाया गया है। संताल एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान शोरूम के ऑनर राजकुमार मंडल बताते हैं कि रिवॉल्ट इलेक्ट्रिक बाइक अब पाकुड़…

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को प्रदेश की भागदौड़ संभाले हुए एक साल का समय हो गया है। बीते एक वर्ष का आकलण किया जाए तो डॉ मोहन सियासी मोर्चे पर खुद को साबित करने के साथ-साथ प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाने के मामले में भी सफल नजर आते हैं। लगभग 2 दशक तक एक ही मुख्यमंत्री की छत्रछाया में रही प्रदेश की जनता के लिए एक नए मुख्यमंत्री को सहजता से स्वीकार कर पाना आसान नहीं था, लेकिन अपने कुशल नेतृत्व और कार्य क्षमता की बदौलत सीएम यादव ने साल भीतर ही प्रदेशवासियों…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-पिछले दिनों आदर्श स्कूल ऑफ ताइक्वांडो के कई शाखाओं के खिलाड़ीयो का बेल्ट टेस्ट लिया गया था.जिनमें जिन खिलाड़ियों ने अच्छे अंक अर्जित किए उन्हें अगले बेल्ट में प्रमोशन किया गया है. कल वास्तु बिहार ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट सदर अस्पताल के डाक्टर डॉ रविजीत प्रकाश डॉ प्रीति व डॉली कुमारी चौधरी के हाथों संयुक्त रूप दिया गया. पहली बार बेल्ट पाने पर बच्चे काफी खुश थे. इसी क्रम में पुरंदाहा कमल कोठी ताइक्वांडो के भी खिलाड़ीयो एवं एम्स के कई खिलाड़ियों को भी सर्टिफिकेट दिए गए जिन खिलाड़ियों ने व्हाइट ये येलो बेल्ट में प्रमोट हुए उनमें…

Read More

रांची । साहिबगंज में पेयजलापूर्ति के संबंध में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर अदालत को बताया गया कि साहिबगंज पेयजलापूर्ति में जो ठेकेदार काम कर रहे थे। वह इस कार्य को गति नहीं दे पा रहे थे। इस कारण उन्हें हटा दिया गया है और काम पूरा करने के लिए फ्रेश टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए ठेकेदार को कार्य आवंटित होने के बाद जल्द ही साहिबगंज में पेयजल जलापूर्ति योजना…

Read More