Author: Santal Express

दुमका। बाल विकास परियोजना दुमका सदर के तत्वावधान में आयोजित ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ अभियान के तहत बुधवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुमका सदर अमर कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण में जो भी जानकारी सेविकाओं की दी गई है और प्रशिक्षण के दौरान जो गतिविधियां सिखायी गई हैं, उसको सभी आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित रूप से लागू करना है। तभी यह अभियान धरातल पर उतरेगा और यह प्रशिक्षण सफल और सार्थक होगा। दुमका प्रखंड सभागार में आयोजित उक्त प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य…

Read More

संताल एक्सप्रेस साहिबगंज साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा पश्चिम टोला में गुरुवार की पहले सुबह करीब 6:00 बजे जमीन विवाद में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की तेज धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई है। वहीं मृतक के पुत्र व पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। मृतक की पहचान भूपनारायण रजक के रूप में की गई है। जबकि घायल में तीन बेटे व उनकी पत्नी कविता देवी गंभीर रूप से घायल है। दो बेटे की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।…

Read More

हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित जनवितरण की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित नो पीडीएस डीलरों को शोकॉज किया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सन्तोष कुमार ने कहा कि आपूर्ति से सम्बंधित समीक्षा बैठक में सभी डीलरों को अपने अपने प्रगति प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होना था , पर डीलर प्रदीप एसएचजी , कालू पहाड़िया , दीपक कुमार भगत , मेरी मुर्मू ,इलियास अंसारी , केसर साईं , किशोर दत्ता , एकता एसएचजी व अब्दुल रकीब बैठक से अनुपस्थित रहे। जो सरकार की अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा में भाग नही ले सके। इसलिए…

Read More

जामताड़ा : झारखंड पुलिस के राज्य स्तरीय जनशिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत बुधवार को जामताड़ा सदर थाना अंतर्गत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जेवीसी प्लस टू के सभागार में जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आईजी टीटीपी हजारीबाग, शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शिकायतों का समाधान किया। शिकायत सुनने के उपरांत आईजी ने बताया कि इस कार्यक्रम में ज्यादातर जमीन विवाद से संबंधित मामले सुनने को मिले हैं। इसके अलावा किन्हीं कारण से धमकी दिए जाने के मामले भी आए। घरेलू हिंसा से जुड़े मामले भी हमारे समक्ष आए हैं और पहली बार हमने देखा है कि…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । थाना क्षेत्र के जड़ाकी पंचायत अंतर्गत गोगाजोर गांव में एक महिला को डायन कहकर उसके साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में 50 वर्षीय ठाकुर मोहाली ने गांव के ही सात नामजद व 10 से 15 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध डायन कहकर मारपीट व प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। ठाकुर मोहली के आवेदन के अनुसार बीते 15 दिसंबर को गांव के ही कुछ महिला-पुरुष  ने उसे डायन बोलकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के ही शिवपूजन सोरेन, फागु सोरेन, एलम…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)।  खादी ग्राम उद्योग परिसर में बैंक ऑफ इंडिया करियोडीह नए बैंक भवन का उद्घाटन बुधवार को आंचलिक प्रबन्धक विकास रंजन पटनायक ने नारियल फोड़ कर व फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रखण्ड क्षेत्र के बैंक के ग्राहकों व  ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पटनायक ने कहा बैंक ऑफ इंडिया का भारत वर्ष में टॉप सिक्स में स्थान है। यह बैंक सरकारी बैंक है और पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है।  टोटल काम ऑन लाइन होता है।उन्होंने कहा यह बैंक बीमा भी करती है। साथ केसीसी ऋण देने में अवल है। किसान अपना ऋण माफ करना चाहती है…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता  पाकुड़। द झारखण्ड स्टेट आदिवासी  को- ऑपरेटिव वेजिटेबल मार्केटिंग फेडरेशन रांची के द्वारा पाकुड़ – बरहरवा मुख्य मार्ग के निकट ग्राम काशिला में  5000 हजार मेट्रिक टन क्षमता वाले नवनिर्मित पाकुड़ कोल्ड स्टोरेज का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को पाकुड़़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायिका निशात आलम व उपायुक्त  के द्वारा  फीता काट कर किया गया। कोल्ड स्टोरेज की प्रारंभ होने से किसानों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही थी । उद्घाटन समारोह में उपस्थित  क्षेत्र के किसानों ने कोल्ड स्टोरेज में  फसलों को  नियमानुसार  रखने गतिविधि को बारीकी से  जाना और महत्व को समझा। आने…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर(पाकुड़) । बुधवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में जन वितरण दुकानदारों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें नव पदास्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सन्तोष कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि 25 दिसम्बर तक लाभुकों के बीच धोती साड़ी का वितरण पूर्ण करें। आपूर्ति पदाधिकारी ने नवम्बर माह में किये गए चावल व गेंहू वितरण की डीलरवार समीक्षा की। इसके अलावे ग्रीन कार्ड , चीनी , दाल , नमक व धोती साड़ी वितरण की स्थिति को देखा। इसमे 90 प्रतिशत से कम वितरण करने वाले डीलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वितरण व्यवस्था…

Read More

कुंडहित (जामताड़ा) :  वुधवार को कुंडहित भाकपा माले पार्टी कार्यालय में शहीद दिवस मनाया। कामरेड विनोद मिश्रा का 26 वां एवं कॉमरेड विनोद बिहारी महतो का 33 वां स्मृति दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड सचिव सोमलाल मिर्धा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान दोनों शहीद कॉमरेड़ों को सबसे पहले पुष्पांजलि अर्पित कर कामरेड सुशील मुर्मू ने झंडात्तोलन किया एवं एक मिनट का मौन रखा गया। वहीं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर प्रखंड सचिव सोमलाल मिर्धा ने कहा कि इतिहास में बड़े-बड़े सवाल हमेशा सड़कों की लड़ाइयां…

Read More

पाकुड़ । बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए सदर प्रखंड के मनीरामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच स्वेटर,ड्रेस,जूते-मोजे का वितरण किया गया, ताकि बच्चों को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो । कार्यक्रम में माजिबुर रहमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों के बीच इन सामग्रियों का वितरण किया।  उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने और विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया । मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोबाससर हुसैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा…

Read More