संताल एक्सप्रेस साहिबगंज

साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा पश्चिम टोला में गुरुवार की पहले सुबह करीब 6:00 बजे जमीन विवाद में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की तेज धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई है। वहीं मृतक के पुत्र व पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। मृतक की पहचान भूपनारायण रजक के रूप में की गई है। जबकि घायल में तीन बेटे व उनकी पत्नी कविता देवी गंभीर रूप से घायल है। दो बेटे की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। हत्या का आरोप सौतेले भाईयों पर लग रही है। बीते बुधवार को खेत में पटवन को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर घटना को अंजाम देने की बात कही रही है। इधर, मुफस्सिल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को खदेड़कर पकड़ा है। घटना के बाद से माहौल पूरा तनावपूर्ण बना हुआ है। आक्रोशित ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांग कर रहे हैं।





