संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। द झारखण्ड स्टेट आदिवासी को- ऑपरेटिव वेजिटेबल मार्केटिंग फेडरेशन रांची के द्वारा पाकुड़ – बरहरवा मुख्य मार्ग के निकट ग्राम काशिला में 5000 हजार मेट्रिक टन क्षमता वाले नवनिर्मित पाकुड़ कोल्ड स्टोरेज का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को पाकुड़़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायिका निशात आलम व उपायुक्त के द्वारा फीता काट कर किया गया। कोल्ड स्टोरेज की प्रारंभ होने से किसानों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही थी । उद्घाटन समारोह में उपस्थित क्षेत्र के किसानों ने कोल्ड स्टोरेज में फसलों को नियमानुसार रखने गतिविधि को बारीकी से जाना और महत्व को समझा। आने वाले समय में पाकुड़ कोल्ड स्टोरेज किसानों के लिए एक वरदान साबित होगा। फसलों को समय अवधि में सुरक्षित रखने की बेहतरीन विकल्प के तौर पर यह बहुप्रतीक्षित आयाम स्थापित हुआ है । बताया जाता है कि इस कोल्ड स्टोरेज का आधारशिला पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा रखा गया था और वर्तमान में उनकी धर्म,- पत्नी व पाकुड़़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने मंगलवार का इसका विधिवत उद्घाटन किया। उपायुक्त ने कोल्ड स्टोरेज से क्षेत्र के किसानों को होने वाले लाभ का वर्णन किया व भविष्य उज्जवल की दिशा में सकारात्मक अवयवों को दर्शाया। विधायिका निशात आलम ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज खुल जाने से यहां के किसान अब अपने फसलों को नुकसान होने से बचा सकते हैं। मौके पर डीडीसी, डीएसओ, समाज कल्याण पदाधिकारी, विशेष कार्यपालक पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ के अलावे सांसद विजय हसदा की माता, पाकुड़़ व साहेबगंज जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष समेत क्षेत्र के किसान व व्यापारी वर्ग उपस्थित थे ।



