नाला (जामताड़ा)– भाकपा माले के पुर्व महासचिव स्व० काॅमरेड बिनोद मिश्रा एवं काॅमरेड बिनोद बिहारी महतो के 26वा शहादत दिवस नाला प्रखंड के घोलजोड़ मोड़ में मनाया गया। इस अवसर पर सभी कामरेड ने स्वर्गीय कामरेड विनोद मिश्रा तथा कॉमरेड विनोद बिहारी महतो की बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा लाल सलाम अर्पित किया। मालूम हो कि इस अवसर पर कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुशील मोहली ने झंडोत्तोलन करते हुए किया वहीं जिला सचिव सुनील राणा ने घोषणा पत्र का पाठ किया। इस अवसर पर जिला सचिव सुनील राणा ने कामरेड विनोद मिश्रा तथा प्रयात कॉमरेड विनोद बिहारी महतो…
Author: Santal Express
गोड्डा : कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार 19 से 24 दिसम्बर तक जिले में गुड गवर्नेस वीक के अन्तर्गत “प्रशासन गांव की ओर” कैम्पेन का आयोजन किया जाएगा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर ने बताया कि गुड गवर्नेस वीक का मुख्य उद्देश्य आमजन को दी जाने वाली सेवाओं मे सुधार लाना एवं उनकी समस्याओं को दूर करना है। सप्ताह के दौरान लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 व सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित परिवेदनाओं का प्रमुखता से निस्तारण करवाए जाने के साथ ही सभी प्रखंड के पंचायत में विशेष कैम्प का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं…
देवघर। झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के द्वारा उत्कृष्ट एवं आदर्श विद्यालय के प्रबंधन समिति सदस्यों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आर. मित्रा उत्कृष्ट विद्यालय,देवघर के सभागार में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का विधिवत आरंभ एपी ओ रानू बॉस डीजीसीआभा मंडल एवं डायट संकाय सदस्य डॉ.परशुराम तिवारी,डॉ.इति कुमारी एवं अनुभूति,जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों के सचिव एवं अध्यक्ष के संयुक्त करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर डॉक्टर परशुराम तिवारी द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य,गठन तथा दायित्वों की विधिवत चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि उच्चतर विद्यालय में प्रबंधन समिति सदस्यों की कुल संख्या…
आरके मिशन में देवघर पुलिस का जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन देवघर। पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आरके मिशन स्कूल के सभागार में बुधवार को आयोजित हुआ, जिसे एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग,अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह और यातायात डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। यह आयोजन जनता की समस्याओं को सुनने, उनका समाधान करने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए था। कार्यक्रम में एसपी ने विभिन्न शिकायतों के समाधान के लिए सभी…
पूर्वी सिंहभूम । कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर रोड नंबर 4 में बुधवार की सुबह अपराधियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक कुमार उर्फ मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी। घायल अवस्था में आलोक को टीएमएच ले जाया गया।जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अपराधियों ने आलोक मुन्ना को सामने से गोली मारी।उसके सीने पर चार गोलियां मारी गई।आलोक को पूर्व मंत्री बन्?ना गुप्ता का समर्थक बताया जाता है। पुलिस के अनुसार आलोक मुन्ना पर कई आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। वह चुनाव के दौरान भाजपा के एक नेता की पिटाई करते हुए सीसीटीवी में साफ तौर पर…
मुंबई । गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही यात्रियों से खचाखच भरी एक बोट से नौसेना की एक नाव टकरा गई, जिससे बोट समंदर में करंजा के उरण में पलट गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 101 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और भारतीय नौसेना ने घटना और इसमें लोगों की मौत की पुष्टि की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुंबई के पास बुचर द्वीप पर नौसेना की एक नाव दोपहर…
नई दिल्ली । पार्टी द्वारा जारी किए व्हिप के बावजूद भाजपा के 20 सांसद एक देश-एक चुनाव बिल की वोटिंग में सदन से नदारद रहे। बताया जा रहा है कि भाजपा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गिरिराज सिंह समेत 20 सांसदों को नोटिस भेज सकती है। भाजपा ने 3 लाइन का व्हिप जारी कर पार्टी के सभी सांसदों को बिल पेश होने के दौरान लोकसभा में मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। इसकी अवहेलना करने पर सांसदों को नोटिस भेजकर कारण पूछा जाएगा। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इन सभी सांसदों ने…
दुमका। महर्षि मेंहीं आश्रम पुसारों दुमका में महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज की 105वीं पावन जयंती महोत्सव 20 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए महर्षि मेंही आश्रम के व्यवस्थापक अरण्यानंद भिक्षु ने बताया की प्रातः काल से ही भजन कीर्तन के साथ संत स्तुति गुरु विनती एवं पवित्र ग्रंथ सत्संग योग से पाठ पश्चात प्रवचन होगा। अपराहन कालीन महाभंडारा के साथ भजन कीर्तन से प्रारंभ होगा। तत्पश्चात महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज के व्यक्तित्व पर चर्चा की जाएगी एवं प्रवचन होगा अरण्यानंद भिक्षु ने बताया की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए पूरे आश्रम में साफ सफाई…
दुमका । जिला के तालझारी थाना पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार के साथ ही अपराधियों के पास से कई मोबाइल, सिम कार्ड एवं कई मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई। मामले के संबंध में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इक्कुड डुंगडुंग ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि तालझारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-हेठतीनघरा पहाड़ के पास कुछ साइबर अपराधी इकट्ठा हो कर साईबर ठगी कर रहे है । इस संबंध में वरीय पदाधिकारी के द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ जिसके आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया ।…
दुमका : दुमका जिला के मुफस्सिल थाना के दुम गांव में बाइक सवार तीन अपराधियों ने बुधवार की दोपहर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक समेत तीन लोगों को बंधक बनाकर 85 हजार लूट लिया. वारदात को अंजाम देकर अपराधी आराम से भाग गए. सूचना के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी को खंगाल रही है. जानकारी के अनुसार दुम गांव के प्रधान राजकिशोर मंडल अपने घर में ही एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं. दिन के 11 बजे के करीब ग्राहक सेवा केंद्र में दो लोग रुपया…


