दुमका। महर्षि मेंहीं आश्रम पुसारों दुमका में महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज की 105वीं पावन जयंती महोत्सव 20 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए महर्षि मेंही आश्रम के व्यवस्थापक अरण्यानंद भिक्षु ने बताया की प्रातः काल से ही भजन कीर्तन के साथ संत स्तुति गुरु विनती एवं पवित्र ग्रंथ सत्संग योग से पाठ पश्चात प्रवचन होगा। अपराहन कालीन महाभंडारा के साथ भजन कीर्तन से प्रारंभ होगा। तत्पश्चात महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज के व्यक्तित्व पर चर्चा की जाएगी एवं प्रवचन होगा अरण्यानंद भिक्षु ने बताया की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए पूरे आश्रम में साफ सफाई व्यवस्था को देखते हुए किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो उसकी पूरी व्यवस्था की जा रही है।




