●उच्च शिक्षा निदेशालय ने एसकेएमयू को भेजा पत्र-विश्वविद्यालय ने वेतन निर्धारण से संबंधित दस्तावेज नहीं भेजा विशेष संवाददाता दुमका । राजभवन ने झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र भेज कर यह निर्देश दिया है कि एसकेएमयू के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का वेतन सातवां वेतनमान के आधार पर शीघ्र निर्धारण करे।यह जानकारी मंगलवार को कुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह ने हड़ताली कर्मचारियों के साथ वार्ता के दौरान दी। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की 20 दिनों से चल रही हड़ताल एवं तालाबंदी की वजह से सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के पीजी विभागों और अंगीभूत कॉलेजों में पठन-पाठन ठप है।हड़ताली शिक्षकेत्तर कर्मचारी सातवें…
Author: Santal Express
●सातवें वेतनमान की मांग को लेकर कर्मचारी 20 दिनों से हड़ताल पर हैं ●विश्वविद्यालय मुख्यालय के मेन गेट और सभी अंगीभूत कॉलेजों में तालाबंदी के कारण पठन-पाठन ठप है संताल एक्सप्रेस संवाददाता दुमका । सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के हड़ताली शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच मंगलवार को हुई वार्ता विफल हो गई।सातवें वेतनमान की मांग को लेकर कर्मचारी 20 दिनों से हड़ताल पर हैं।विश्वविद्यालय मुख्यालय के मेन गेट और सभी अंगीभूत कॉलेजों में तालाबंदी के कारण पठन-पाठन सहित सारे काम ठप हैं। मंगलवार को कुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर…
हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, महिला कार्यकर्ताओं ने किया शंखनाद वाराणसी । उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बाद अब वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके मदनपुरा में 250 साल पुराना एक शिव मंदिर मिला है। मंदिर में पूजा-पाठ भी नहीं होता है। कई वर्षों से ताला बंद है। सोशल मीडिया पर मंदिर की तस्वीर वायरल होते ही मंगलवार को हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मंदिर के बाहर महिला कार्यकर्ताओं के शंखनाद से वहां भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर के संवेदनशील इलाके में मंदिर मिलने पर पुलिस बल के साथ…
गिरिडीह । मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीहोडीह के एक कुएं से मंगलवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान सिहोडीह निवासी अशोक वर्मा के रुप में की गयी है। मृतक पांच दिनों से लापता था। कुएं से बदबू निकलने पर स्थानीय लोग कुएं के पास पहुंचे, तो देखा कि कुएं में अशोक वर्मा का शव है। इसके बाद सिहोडीह के मुखिया संदीप शर्मा ने घटना की जानकारी गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव कुएं से निकलवाकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज…
रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर फर्जीवाड़ा करने के प्रयास के मामले में रांची पुलिस ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। साइबर अपराधियों के जरिये आम लोगों से ठगी करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया था। झारखंड के एक नागरिक ने इस ओर पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराया, जिसके बाद रांची पुलिस ने पहले मामले की जांच की और फिर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि साइबर थाने में मामले की एफआईआर दर्ज…
12 साल में 10 पेपर लीक, 545 लोगों को किया गया गिरफ्तार नई दिल्ली । बिहार केवल आईएएस-आईपीएस वाला राज्य ही नहीं है, बल्कि पेपर लीक के सरगनाओं की शरण स्थल भी बन गया है। यहां परीक्षा हॉल में पेपर बंटने से पहले जुगाड़ वाले अभ्यर्थियों तक पेपर पहुंच जाता है, जिसके चलते लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक जाता है। हाल ही में बीपीएससी की परीक्षा हुई। पटना के एक सेंटर पर हंगामे के चलते पेपर को रद्द कर दिया। फिर से पेपर कब होगा, इसकी तारीख तय नहीं है, लेकिन पेपर लीक का ये मामला पहला नहीं…
शुरुआती जांच में किसी भी तरह की चोट या हिंसा के सबूत नहीं मिले नई दिल्ली । जॉर्जिया के पर्वतीय रिसॉर्ट गुदौरी के एक रेस्तरां में 11 भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इसकी जानकारी भारतीय मिशन ने दी। जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि शुरुआती जांच में किसी भी तरह की चोट या हिंसा के संकेत नहीं मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि सभी की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड से हुई है। भारतीय मिशन ने यहां जारी एक बयान में शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना…
कांग्रेस ने कहा- संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ, भाजपा ने कहा- देश का विकास होगा तेज नई दिल्ली । लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वन नेशन-वन इलेक्शन का संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया। इस बिल को लेकर भाजपा ने जहां कहा कि इस विधेयक से राष्ट्र का विकास तेज गति से हो सकेगा वहीं कांग्रेस ने इसे संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ बताया है। कांग्रेस समेत सपा व अन्य विपक्षी दल इस विधेयक के खिलाफ हैं। लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पेश किया…
नई दिल्ली । नए साल को सेलिब्रेट करने का यदि आप प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। दरअसल आप यदि विदेश में किसी खास जगह की यात्रा करना चाह रहे हैं, तब आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। यह टूर पैकेज वियतनाम के शानदार स्थलों की यात्रा से जुड़ा हुआ है। आठ दिवसीय इस टूर में आपको वियतनाम की समृद्ध संस्कृति, अद्वितीय इतिहास और खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों का अनुभव मिलेगा। वियतनाम की इस यात्रा का कुल समय 7 रातें और 8 दिन होगा, इसमें यात्रा की शुरुआत कोलकाता शहर से…
पहले फिलस्तीन और अब बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों का समर्थन नई दिल्ली । वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मंगलवार को बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदु और ईसाइ समुदाय के समर्थन में स्लोगन लिखा नया बैग लेकर संसद पहुंचीं हैं। एक दिन पहले ही प्रियंका ने फिलस्तीन के समर्थन में बैग लेकर संसद पहुंचीं थीं, तब भाजपा ने उनका विरोध भी किया था। तब भाजपा नेताओं ने प्रियंका के बैग में फिलस्तीन लिखा होने का विरोध करते हुए कहा था कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस को बांग्लादेश के हिंदुओं का दर्द नहीं दिखता है। इसके एक दिन बाद ही जब प्रियंका संसद पहुंचीं…


