Author: Santal Express

रांची । झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परीक्षाफल प्रकाशन करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अदालत ने कहा है कि जब तक कोर्ट आदेश नहीं देता तब तक रिजल्ट जारी ना किया जाये। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक होने के संबंध में दर्ज…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में मंगलवार को आयोजित “एक वर्ष- परिणाम उत्कर्ष” कार्यक्रम में कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल से जुड़ी 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थाई समाधान करेंगे।…

Read More

रांची । होमगार्ड जवानों की पुन: नामांकन प्रक्रिया सात जनवरी से शुरू होगी। जिला समादेष्टा कौशिक कुमार ने रांची जिले के सभी पुराने और नये महिला और पुरुष होमगार्ड के पुनः नामांकन के लिए सूचना जारी की है। जिला समादेष्टा कौशिक कुमार ने मंगलवार को बताया कि सभी दस्तावेजों के सत्यापन के लिए मूल प्रमाण पत्र निर्धारित तिथि को साथ में लेकर आना है और निर्धारित तिथि को वर्दी में कार्यालय में उपस्थित होना है। शहरी और ग्रामीण सभी गृह रक्षकों के पुनः नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। शहरी पुरुष के लिए – 7 जनवरी, 2025 को सैन्य…

Read More

रांची । केंद्र सरकार के जरिये झारखंड सरकार का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाये से इनकार करने पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा सांसदों से अपील की है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि झारखंड भाजपा के सांसदों से उम्मीद है कि वे हमारे इस जायज मांग को दिलवाने के लिए अपनी आवाज अवश्य बुलंद करेंगे। झारखंड के विकास के लिए इस बकाये राशि की नितांत जरुरत है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि झारखंड का केंद्र सरकार पर कोई…

Read More

रांची । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आखिर कौन लोग हैं जो सिदिक अंसारी और उसके सहयोगियों को संरक्षण दे रहे हैं। श्री मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि दुमका जिला के काठीकुंड प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव चंदा कुमारी को सिदिक अंसारी और उसके सहयोगियों के जरिये सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा था। हस्ताक्षर नहीं किए जाने पर चंदा कुमारी को दुष्कर्म और जानलेवा हमले की धमकी दी गई है। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सवाल उठाया कि जय श्री राम का नारा लगाना अपराध कैसे हो सकता है। जस्टिस पंकज मिठल और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने मस्जिद के भीतर कथित तौर पर जय श्री राम के नारे लगाने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को रद्द कर दिया था। शीर्ष कोर्ट में याचिका हैदर अली सी.एम. की ओर से दायर की गई थी। बेंच ने टिप्पणी की, वह लोग एक खास धार्मिक नारा या नाम चिल्ला…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से पूछा- नई दिल्ली। पूरे देश में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने ये नोटिस सुप्रीम कोर्ट वोमेन लायर्स एसोसिएशन की याचिका पर जारी किया है। हालांकि कोर्ट ने याचिका में की गई कुछ मांगों को कठोर और बर्बर बताया लेकिन साथ ही कहा कि याचिका में सार्वजनिक परिवहन में सामाजिक व्यवहार को लेकर उठाया गया मुद्दा सही और विचारणीय है। सार्वजनिक परिवहन पर यात्रा के दौरान क्या ठीक…

Read More

जामताड़ा, राजीव झा  : जामताड़ा को धनबाद जिले के निरसा से जोड़ने वाली निर्माणाधीन बरबेंदिया पुल निर्माण कार्य में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के कारण कार्य प्रभावित होता दिख रहा है, जो की बहुत ही चिंता का विषय है। इसके चलते बराकर नदी पर सरकार की अति महत्वाकांक्षी  योजना बिरगांव बरबेंदिया पुल निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी हो गई है। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण नदी में मिट्टी भराई कार्य बाधित हो गया है। जिसके वजह से पीलर ढालने का काम आगे नहीं बढ़ रहा है। नदी में जलस्तर ज्यादा होने के कारण पिलर ढलाई के लिए मिट्टी भराई करने…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़।  पाकुड़  में  रेल कर्मी विक्रम कुर्मी की पेट्रोलिंग ड्यूटी के दैरान दुर्घटना में मौत पर ईआरएमसी ने दुःख जताया है। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए अधिकारियों से वार्ता भी किया है। इस संबंध में ईआरएमसी के मो. फाजले रहमान ने कहा कि अत्यंत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज हमारे ट्रैकमैन के एक साथी विक्रम कुर्मी पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान सुबह  रन ओवर हो गया। इस घटना के पश्चात सुबह से ही ईआरएमसी रामपुरहाट शाखा पाकुड़ के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गांगुली, सचिव संजीव शेखर, सहायक सचिव भोपाली कुमार यादव और…

Read More

 नाला (जामताड़ा)– 17 दिसंबर को नाला सीएचसी के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया जाना है। इस आशय की जानकारी नाला सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी ने दी। मालूम हो कि सिविल सर्जन सह सचिव जिला स्वास्थ्य समिति जामताड़ा के निर्देश के आलोक में विभिन्न कार्यक्रमों के इंडिकेटरों में जामताड़ा जिला का उपलब्धि कम प्रदर्शित होने के कारण स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा प्रखंड स्तर पर की जानी है,इसी के तहत 17 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे इपीडेमियोलाॅजिस्ट जामताड़ा अजीत कुमार दुबे की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More