कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड के पालाजोड़ी पंचायत के शालुका गांव में मां अन्नपूर्णा पूजा तथा नवान्न उत्सव पर में दो दिवसीय बंगला जातरा सह मेला का आयोजन किया गया। रविवार की रात शालुका में तापस कुमार रचित सुर्य स्वाधीन देशे पराधीन भालवासा जातरा गाना का मंचन किया गया। जातरा गाना को लेकर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक अभिनय देखा कर उपस्थित श्रोताओं को मुक्त कर दिया। जातरा पाला के दौरान कलाकारों द्वारा वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को दिखाया गया। नेताओं ने चुनाव के पहले मिठी मिठी आश्वासन देखर ग्रामीणों को आपना पक्ष में कर चुनाव जीत जाते हैं। विधायक बनने…
Author: Santal Express
मंत्री संजय यादव ने गोड्डा सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण गोड्डा : झारखंड राज्य के श्रम नियोजन व उद्योग मंत्री सह गोड्डा विधानसभा विधायक संजय प्रसाद यादव ने सोमवार को गोड्डा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, कर्मचारियों की कार्यशैली, अस्पताल की साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहराई से जायजा लिया। इस दौरान मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया, जिसमें आपातकालीन सेवाएं, ओपीडी, लेबोरेटरी और अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था शामिल थी। वहीं मंत्री ने अस्पताल के कर्मचारियों से भी बातचीत की और…
●जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए कई निर्देश संताल एक्सप्रेस संवाददाता दुमका।सोमवार को उपायुक्त ए दोड्डे की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बालू घाटों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कैटकरी 1 बालू घाट का संचालन किया जा रहा है, वही कैटकरी 2 बालू घाट के संचालन को लेकर प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। जबकि 6 बालू घाटों में बालू उठाव को लेकर कार्रवाई की जा रही है।उपायुक्त ने खनन एवं प्रदूषण विभाग के क्षे़त्रीय निदेशक को अविलंब सभी बालू घाटों की संचालन में आ रही…
●21 दिनों से कर्मचारियों की चल रही हड़ताल से पीजी विभागों और अंगीभूत कॉलेजों में ठप है पठन-पाठन संताल एक्सप्रेस संवाददाता दुमका।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल और तालाबंदी 21वें दिन भी जारी रही।आंतरिक स्रोत से 7 वां वेतनमान देने की मुख्य मांग को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के कारण पीजी विभागों और अंगीभूत कॉलेजों में पठन-पाठन पूरी तरह से ठप है। इस बीच सोमवार को कुलपति के आवासीय कार्यालय में कुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अधिकारियों,डीन और पीजी विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक में शिक्षकेत्तर कर्मियों की हड़ताल…
रानीश्वर(दुमका) : सोमवार पाटजोड़ पंचयात के ढोडडा के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को सड़ा हुआ अंडा देने को लेकर ग्रामीणों ने तीब्र विरोध कर हंगामा किया है। ग्रामीणों नेपाल चंद, बिलतू घोष मदन दास पार्थ घोष ने आंगनबाड़ी सेविका सकुमारी मन्ना के द्वारा मनमाने ढंग से अनियमित केंद्र संचालन करने का विरोध किया है। गांव के सोमेन घोष ने बताया है। कि आंगनबाड़ी सेविका मनमानी ढंग से केंद्र संचालन करती है ।
दुमका ब्यूरो दुमका। चाचा के नाम से लोकप्रिय मृदुभाषी,समय के पाबंद व अनुशासन प्रिय, सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साये की तरह रहने वाले 76 वर्षीय झामुमो नेता वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार सिंह का सोमवार के सुबह निजी अस्पताल न्यू केयर कुम्हारपाड़ा में निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ता और विभिन्न वर्ग के लोग की भीड़ उनके आवास पर अपने चहेते समाजसेवी विजय कुमार सिंह का अंतिम दर्शन करने को लेकर उमड़ पड़ी। समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने उनके कुम्हार पाड़ा स्थित आवास पर उनके अंतिम…
पत्रकार सहित दर्जन लोगों का पॉकेट मारने पॉकेट मारा सरैयाहाट। हंसडीहा में मंत्री संजय यादव के कार्यक्रम में लोगों की भीड़ के साथ पॉकेटमार भी पहुंचे थे। करीब एक दर्जन लोगों के पॉकेट को पॉकेटमारों ने साफ कर दिया। एक पत्रकार के पॉकेट से भी करीब पांच हजार रुपए को पॉकेटमारों ने गायब कर दिया। मंत्री संजय यादव जब हंसडीहा पहुंचे तो अचानक भीड़ फोटो लेने और मंत्री से हाथ मिलाने के लिए मंच के तरफ दौर पड़ी, इसी दौरान पॉकेटमारों ने अपना काम कर लिया। वहीं सरैयाहाट थाना क्षेत्र में भी कई जगहों पर मंत्री के कार्यक्रम के दौरान…
देवघर : पुस्तक मेला के अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय के नेतृत्व में किया गया नव निर्वाचित विधायक सुरेश पासवान का नागरिक अभिनंदन।अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय में सर्व प्रथम पुष्पगुच्छ देकर स्थानीय विधायक का स्वागत किया।मेला प्रभारी आलोक मल्लिक के द्वारा पुस्तक भेट कर उनका स्वागत किया।और उनको पुस्तक मेला के संरक्षक के पद को स्वीकार करने का आग्रह किया जिसे विधायक ने सहर्ष स्वीकारते हुए अपना तन मन धन तीनों से सहयोग करने का वादा किया।इसके उपरांत देवघर पुस्तक मेला में फूड फेस्ट का पोस्टर का विमोचन भी विधायक के द्वारा किया गया.जिसमें पुस्तक मेला के पदाधिकारी राम किशोर ,राम…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर । नगर आयुक्त रोहित सिन्हा के द्वारा आज शिव गंगा स्थित श्मशान घाट का निरीक्षण किया गया।जिसमें निम्न निर्देश, तालाब की सफाई तुरंत कराएं, बिजली सहित अन्य तमाम तरह की सुविधाओं की किसी तरह की कमी ना रहे, इसके विशेष ख्याल रखें। शिवगंगा के समीप श्मशान घाट का निरीक्षण के दौरान नगर प्रशासक रोहित सिन्हा ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिया। इससे पहले उन्होंने निगम के अधिकारी व कर्मियों के साथ श्मशान घाट में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। तालाब का निरीक्षण किया एवं सफाई करने का निर्देश दिया।वहीं श्मशान घाट के अंदर व…
देवघर :-पुस्तक मेला समिति के सदस्यों द्वारा किया गया सारठ के नव निर्वाचित विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह का नागरिक अभिनंदन।स्थानीय दून पब्लिक स्कूल जो कि नंदन पहाड़ के नजदीक स्थित है। वहां पे सारठ के नव निर्वाचित विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह का नागरिक अभिनंदन स्कूल के निर्देशक सर्वेश्वर प्रसाद सिंह के मार्ग दर्शन और पुस्तक मेला संयोजक डॉ सुभाष चंद्र राय के नेतृत्व में किया गया।साथ हीं 11 जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2025 तक चलने वाले पुस्तक मेला के लिए आमंत्रण पत्र और रश्मि रथी पुस्तक के साथ साथ समारिक भी भेट स्वरूप…


