पत्रकार सहित दर्जन लोगों का पॉकेट मारने पॉकेट मारा
सरैयाहाट। हंसडीहा में मंत्री संजय यादव के कार्यक्रम में लोगों की भीड़ के साथ पॉकेटमार भी पहुंचे थे। करीब एक दर्जन लोगों के पॉकेट को पॉकेटमारों ने साफ कर दिया। एक पत्रकार के पॉकेट से भी करीब पांच हजार रुपए को पॉकेटमारों ने गायब कर दिया। मंत्री संजय यादव जब हंसडीहा पहुंचे तो अचानक भीड़ फोटो लेने और मंत्री से हाथ मिलाने के लिए मंच के तरफ दौर पड़ी, इसी दौरान पॉकेटमारों ने अपना काम कर लिया। वहीं सरैयाहाट थाना क्षेत्र में भी कई जगहों पर मंत्री के कार्यक्रम के दौरान पॉकेटमारी की घटना सामने आई है।




