संताल एक्सप्रेस संवाददाता

देवघर । नगर आयुक्त रोहित सिन्हा के द्वारा आज शिव गंगा स्थित श्मशान घाट का निरीक्षण किया गया।जिसमें निम्न निर्देश, तालाब की सफाई तुरंत कराएं, बिजली सहित अन्य तमाम तरह की सुविधाओं की किसी तरह की कमी ना रहे, इसके विशेष ख्याल रखें। शिवगंगा के समीप श्मशान घाट का निरीक्षण के दौरान नगर प्रशासक रोहित सिन्हा ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिया। इससे पहले उन्होंने निगम के अधिकारी व कर्मियों के साथ श्मशान घाट में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। तालाब का निरीक्षण किया एवं सफाई करने का निर्देश दिया।वहीं श्मशान घाट के अंदर व बाहर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश सहायक अभियंता कमलेश सोरेन को दिया।उन्होंने सहायक अभियंता को पुराने और खराब पड़े लाइट आवश्यकतानुसार बदलने और नए लाइट लगाने का निर्देश दिया। ताकि यहां रोशनी को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नियमित रूप से घाट सहित आसपास इलाके को पूरी तरह से साफ-सुथरा बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण से जुड़ी तमाम बातों को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह व गौरव कुमार,नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा,सहायक अभियंता कमलेश हांसदा, सफाई निरीक्षक मनीष भारद्वाज सहित अन्य मौजूद थे।बिजली संचालित दाह गृह का निरीक्षण भी किया गया जिसमें सहायक नगर आयुक्त को संबंधित एजेंसी से बात कर चालू करने को कहा गया।



