गोड्डा : कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार 19 से 24 दिसम्बर तक जिले में गुड गवर्नेस वीक के अन्तर्गत “प्रशासन गांव की ओर” कैम्पेन का आयोजन किया जाएगा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर ने बताया कि गुड गवर्नेस वीक का मुख्य उद्देश्य आमजन को दी जाने वाली सेवाओं मे सुधार लाना एवं उनकी समस्याओं को दूर करना है। सप्ताह के दौरान लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 व सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित परिवेदनाओं का प्रमुखता से निस्तारण करवाए जाने के साथ ही सभी प्रखंड के पंचायत में विशेष कैम्प का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उक्त कैंपेन में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजना यथा- मनरेगा, पीएम जनमन सर्वे आदि से संबंधित प्राप्त दावा/शिकायत का निराकरण किया जाएगा।



