Author: Santal Express

रांची । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी है। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

Read More

नई दिल्ली । 21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी को लेकर दो चौकाने वाली बात सामने आई है। एक और केरल ने संजू सैमसन को टीम से बाहर रखा है। वहीं कर्नाटक ने सीधे तौर पर मनीष पांडे से किनारा कर लिया है। संजू सैमसन को केरल की टीम से बाहर रखने के पीछे केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने कैंप में शामिल खिलाड़‍ियों में से ही टीम चुनने को वजह बताया है। जिसके बाद सैमसन ने अपना नाम वापस ले लिया। सैमसन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी (SMAT) 2024-25 में केरल का नेतृत्व किया था, जहां वह…

Read More

कुलगाम । जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कम से कम पांच आतंकवादी मार गिराए। इस दौरान सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार, घायल जवानों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने रात को बेहीबाग इलाके के कद्देर की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया था। पांचों आतंकवादियों के शव बागों में पड़े हैं। अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है।

Read More

नई दिल्ली । बाबा साहेब आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिपप्णी के मुद्दे पर आज राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सभापति जगदीप धनकड़ ने सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू की, वैसे ही विपक्षी नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर चर्चा कराने की मांग की। इस बीच सदस्य घनश्याम तिवारी के जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ संबंधित मंत्रियों ने सदन के पटल पर आवश्यक दस्तावेज रखे। सभापति ने बताया कि आज उन्हें विपक्ष की तरफ से नियम 267…

Read More

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में बीते 12 दिसंबर को हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे। इसके 2 दिन बाद इस मुठभेड़ में 4 नाबालिग रमली ओयाम, राजू बंडा, सोनू और चेतराम के घायल हाेने की जानकारी भी सामने आए।आज गुरुवार काे चर्चा में नारायणपुर एसपी गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ में नक्सली अपने साथियों को बचाने के लिए नाबालिग बच्चों को ढाल बनाए हुए थे, उसी दौरान 4 बच्चों को गोली लगी और वे घायल हुए हैं। इनमें रमली ओयाम के गले में 7 दिन से गोली फंसी है।…

Read More

मुरादाबाद । हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। तभी वह सुरक्षित रहेंगे, नहीं तो बांग्लादेश जैसे हालात भारत में बनने में देर नहीं लगेगी। यह बातें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए कहीं। आज मुरादाबाद में महाकुंभ निमंत्रण सभा को संबोधित करने पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सभी हिन्दू परिवार प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हो रहे महाकुंभ मेला-2025 में सादर आमंत्रित है। उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं के खाने-पीने, रहने और प्राथमिक चिकित्सा की पूरी व्यवस्था…

Read More

दंतेवाड़ा । जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहकाबेड़ा के पास नक्सलियों की बिछाई प्रेसर आईईडी की चपेट में आकर एक वन्य प्राणी मादा भालू की मौत हो गई, वहीं उसके दो शावकों ने भी भूख की वजह से दम तोड़ दिया। आज गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि आईईडी ब्लास्ट हुई थी, जिसकी चपेट में एक वन्य प्राणी मादा भालू खून से लथपथ मरी पड़ी है। उसके ऊपर उसके दो नवजात बच्चे हैं, ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो तीनों मृत पड़े हुए थे। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने…

Read More

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर गुरुवार सुबह एनआईए ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि एनआईए को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों का नक्सलियों से संबंध है। एनआईए की टीम आज सुबह साढ़े 5 बजे जिले के भैरमगढ़, आवापल्ली और तर्रेम पहुंचकर कुछ लोगों के घरों में छापा मारा है, उनसे पूछताछ किया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इससे पहले एनआईए की टीम ने नक्सल मामले में ही बीजापुर जिले से नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। संभवत…

Read More

मुंबई । मुंबई के पास नीलकमल नाव हादसा मामले में इस घटना में बचाये गए यात्री नथाराम चौधरी की शिकायत पर गुरुवार को कोलाबा पुलिस स्टेशन में नौसेना की गश्ती स्पीड बोट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नौसेना आज सुबह हादसाग्रस्त नांव को टोइंग कर समुद्र के किनारे लायी और उसकी छानबीन कर रही है। साथ ही नौसेना, तटरक्षक दल और बचाव दल की टीमें इस हादसे में लापता हुए दो लोगों की सुबह से समुद्र में तलाश कर रही हैं।यह जानकारी काेलाबा पुलिस ने दी। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है,…

Read More

रावलपिंडी । पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने मुल्क के सबसे ज्यादा अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तीन अलग-अलग अभियानों में 11 ख्वारिज (आतंकवादी) को मार गिराया। एआरवाई न्यूज ने अपनी खबर में पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के हवाले से यह जानकारी दी। आईएसपीआर के अनुसार, ख्वारिज की मौजूदगी की सूचना पर टैंक जिले में सुरक्षा बलों ने एक खुफिया आधारित ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सैनिकों ने उनके ठिकानों पर कब्जा कर सात ख्वारिज मार गिराए। एक अन्य खुफिया आधारित ऑपरेशन उत्तरी वजीरिस्तान जिले के सामान्य क्षेत्र दत्ता खेल में चलाया गया। यहां सुरक्षा बलों…

Read More