कुंडहित (जामताड़ा) : सरकार जिस उद्वेश्य से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को शहर के भॉति पेयजल उपलब्ध कराने के लिये जलापूर्ती योजना का निर्माण किया जा रहा है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग शहर के भॉंति जलापूर्ती योजना से शितल पेयजल नल के माध्यम से उपलब्ध हो सके। लेकिन इसका उल्ठा ही प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र मे देखने को मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2019-20 मे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कुंडहित प्रखंड के विभिन्न आदिम जनजाति समुदाय के गांव साढ़े चार लाख की लागत से सोलर युक्त मिनी जलापूर्ती योजना का निर्माण किया जा रहा है। संवेदक द्वारा निर्माण कार्य मे मानक के अनुरुप समान का आपूर्ती नही किये जाने के कारण यह योजना हाथी के दांत के बराबर साबित हो रहा है।
किस किस गांव मे बंद है यह योजना- कुंडहित प्रखंड के बारमेशिया मे दो, हल्दीडिह मे एक, गुरुरानडंगाल मे एक, गायपाथर मे एक, बुड़ारडिह मे एक, जर्नादनपुर, बेड़ा, मगरायडीह, तुलसीचक में दो आदि गांव मे निर्माणाधीन जलपूर्ती योजना चालु होने के बाद विभिन्न कारणों से बंद पड़ा है। ग्रामीणो द्वारा इसकी जानकारी देने के बाद भी अभितक चालु नही हो सका।
कुंडहित प्रखंड के बागडेहरी पंचायत अन्तर्गत जर्नादनपुर आदिम जानजाति गांव में सोलर युक्त जलमीनार निर्माण होने के बाद ग्रामीणों ने एक महिना शुद्व पेयजल नसीब हुआ था। जबकि बार बार जलमीनार खराब होना तथा बंद हो जाने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा विभाग को दिया गया। इस सम्बंध में बुलु पहाड़िया, सरस्वती पहाड़िया, मेनका पहाड़िया, टुली पहाड़िया, आदि ने बताया जलमीनार निर्माण के बाद से ही एक महिना किसी तरह चला था। उसके बाद से ही बंद है। इससे पतित होता है ग्रामीणों को शुद्व पेयजल उपलब्ध करने में विभाग कितना संवेदनशील है। जबकि निर्माण कार्य से लेकर तीन साल तक संवेदक को देख रेख करना है। लेकिन तीन साल तो दुर तीस दिन तक संवेदक सही ढंग से जलमीनार चालु नही कर पाये। वही स्थिति प्रखंड के बाबुपुर पंचायत अर्न्तगत हल्दीडीह, गुरुणडगाल, बारमेशिया, बेड़ा, बुड़ारडीह, तुलसीचक आदि गांव का स्थिति जथावत है। ग्रामीणो ने बताया जलमीनार बंद होने के कारण गावं मे पेयजल के लिये दिक्कत हो गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से जलपूर्ती योजना की उच्च स्तरीय जांच करते हुए चालु करने की मांग किया।
क्या कहते है अधिकारी कनीय सहायक अभियंता बिक्रम वर्णवाल ने कहा जलापूर्ती योजना बंद होने की जानकारी मुझे नही है। कनीय अभियंता को भेजकर सभी बंद जलमीनार की वस्तुस्थिति की जानकारी लिया जाएगा।



