संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । पाकुड़ नगर परिषद होल्डिंग टैक्स के वसूली हेतु काफी गंभीर है। कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को कर वसूली हेतु विशेष अभियान चलाकर नगर परिषद क्षेत्र में रह रहे लोगों के बीच होल्डिंग टैक्स 31 दिसंबर तक एमएमजमा करने का अनुरोध किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में कई लोगों के पास मोटी रकम बकाया पड़े हैं। इसकी वसूली करने हेतु नगर परिषद के नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार पांडे, टेक्स्ट दरोगा, आनंद कापड़ी, कनीय अभियंता शाहिद ,साजिद, अभिषेक कुमार, कर संग्रह एजेंसी,एसपीएस टीम लीडर ने संयुक्त रूप से होल्डिंग टैक्स के वसूली हेतु घर-घर जाकर नोटिस दिया एवं 31 दिसंबर के पूर्व बकाया कर का भुगतान करने का अनुरोध किया। मालूम हो कि कर भुगतान समय पर नहीं करने पर इसकी ब्याज की भरपाई करनी पड़ती है। जो कठोर है। अतः नगर प्रशासक अमरेंद्र चौधरी ने नगर परिषद क्षेत्र में रह रहे लोगों से अपील की वे समय अवधि में अपनी आवास का होल्डिंग टैक्स जमा करें एवं विलंब दंड से राहत पाए।



