दुमका। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणी के खिलाफ पूरे देश में उबाल है। इसके विरोध में राष्ट्रीय जनता दल जिला इकाई के द्वारा जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित के अगुवाई में शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा में भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को अपमान जनक टिप्पणी करने से पूरा देश की जनता में नाराजगी है इसके विरोध में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया। बाबा साहब का अपमान पूरे देश के लिए शर्मनाक है। राजद की मांग है कि वह अपना टिप्पणी को वापस ले नहीं तो राष्ट्रीय जनता दल क्रमबद्ध आंदोलन करेगा। प्रदेश सचिव प्रवीर कुमार वर्मा ने कहा कि हम लोग भीमराव अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर को मानने वाले लोग हैं। अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा ने कहा कि महापुरुषों का अपमान राजद कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष मंडल, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली, युवा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सोहेल, जिला मीडिया प्रभारी अनिल पंडित, दुमका प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, रानेश्वर प्रखंड अध्यक्ष जयदेव गोराई, हाबु यादव, मयंक रंजन, युवा नगर प्रवक्ता उमेश ठाकुर, युवा प्रखंड अध्यक्ष पिंकू ठाकुर, अरबाज खान, मोहम्मद बबलू सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे।




