संताल एक्सप्रेस संवाददाता काठीकुण्ड । स्थित डाकबांग्ला परिसर मे मंगलवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रखंड इकाई की ओर से प्रखंड स्तरीय सोहराय पर्व धूमधाम से मनाया गया।नाइकी बाबा मानसिंह सोरेन ने संथाली रीतिरिवाज से माराङ बुरु,जाहेर ऐरा,गुसाय ऐरा,सिमा बोंगा,मोड़े कु देवता की पूजा अर्चना की।गौड़ टंडी में पांच मुर्गी, अंडा और हड़िया जो चावल का बना पेय पदार्थ को विधि विधान से देवी देवताओं को चढ़ाया गया।सभी ने संताल समाज की खुशहाली की कामना की।अवसर पर महिला और पुरुष मांदर की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया।मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के प्रखंड अध्यक्ष लाल किस्कू,प्रखंड सचिव सुखदेव राय,…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:-समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने युवाओं एवं नये चालकों से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में सभी लोग सहयोग करें एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि…
देवघर संताल एक्सप्रेस: -देवघर स्थानीय नटराज बिहार में सामाजिक नागरिक मंच के जिला अध्यक्ष विष्णु कांत झा के नेतृत्व में देवघर जिसमें देवघर में स्थित सभी धर्मशालाओं को बचाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में विष्णु कांत झा ने कहा देवघर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा और धर्मशालाओं को बचाने के लिए बड़ी रणनीति बनाई जाएगी जल्दी देवघर उपायुक्त कार्यालय तक मार्च लगभग 1000 लोगों के साथ किया जाएगा आंदोलन को धारदार बनाने के लिए छोटी-छोटी बैठकर लोगों को जोड़ने पर बल दिया जाएगा। बैठक मे मुख्य…
755 मोबाइल,1126 सिम कार्ड,115 एटीएम, 20 पासबुक,06 लैपटॉप,04 बाइक,02 कार जब्त शेखर सुमन देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले एक साल में देवघर पुलिस ने 700 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले में कुल 140 से अधिक साइबर अपराध से जुड़े मामले दर्ज किए गए हैं। साइबर अपराधियों के लिए प्रतिबिंब पोर्टल बना काल: झारखण्ड में साइबर अपराधियों के लिए प्रतिबिंब पोर्टल काल बन गया है। 20 नवंबर 2023 को झारखण्ड में साइबर अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी और साइबर…
नाला (जामताड़ा) । प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024- 30 के तहत नाला प्रखंड मुख्यालय सहित नाला आमबागान आदि जगहों में प्रवासी प्रभारी माधव चंद्र महतो तथा प्रवासी प्रभारी विष्णु मंडल के नेतृत्व में प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों व्यवसायी, दुकानदार रिक्शा चालक ,ऑटो चालक आदि सभी वर्ग समुदाय के लोगों से सदस्यता रसीद काटी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर प्रखंड मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राउत जिला उपाध्यक्ष तापस भट्टाचार्य, कैलाश मंडल, कार्तिक रुईदास, कमल…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को प्रशासन दिवस मनाये जाने हेतु सभी प्रखंडों के लिए जिला स्तरीय टीम बनाया गया है। उक्त के आलोक में महेशपुर प्रखंड में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पाकुड़ प्रखंड में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, अमड़ापाड़ा प्रखंड में जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, डीआईओ एवं पाकुड़िया प्रखंड में परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत मंडल के द्वारा डीएमएफटी, अनाबद्ध निधि योजना, लंबित भू अर्जन, म्यूटेशन…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं बोर्ड ऑफ विजिटर्स के संयुक्त तत्वाधान में पाकुड़ जेल का निरीक्षण किया गया।मॉडल जेल मैनुअल 2016 के तहत गठित डीएलएसए और आगंतुकों का बोर्ड जिसमें प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश,पाकुड़, प्रभारी उपायुक्त पाकुड़, सिविल सर्जन, पाकुड़, कार्यपालक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, पाकुड़, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, पाकुड़, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पाकुड़ और जिला कृषि अधिकारी, पाकुड़ शामिल थे, ने संयुक्त रूप से मंगलवार को जिला जेल पाकुड़ का…
जामताड़ा : बीते 13 दिसंबर के देर रात को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के शिकरपोसनी ग्राम वासी गोपाल मंडल के साथ हथियार के दम पर किए गए लूट कांड का पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले रामलाल मंडल और शनिचर मंडल को कर्माटांड़ मकाटी कोठी क्रिकेट ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया। जामताड़ा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वादी गोपाल मंडल ने लिखित आवेदन देकर बताया था कि सियांटांड – शिकरपोसनी के बीच टुटा हुआ पुल के पास तीन…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ ) । प्रखंड अंतर्गत शिवरामपुर पंचायत अंतर्गत चंद्रपुरा गांव में 100 केवी ट्रांसफार्मर विगत 5 जनवरी 2025 को खराब हो गया था । जिस कारण ग्रामीणों को बिजली बाधित हो गया था । वही ग्रामीणों ने महेशपुर विधायक प्रो .स्टीफन मरांडी को अवगत कराया । विधायक प्रो.मरांडी ने त्वरित करवाई करते हुए विभाग से संपर्क कर 24 घंटा के भीतर ट्रांसफार्मर लगवाया ।ट्रांसफार्मर लगते देख ग्रामीण काफी खुश दिखे । सभी ने विधायक का आभार व्यक्त किया।विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने प्रखंड वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें संपर्क करने को कहा…
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 5 फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 8 फरवरी 2025 को आएंगे। यह चुनाव एक चरण में संपन्न होगा। दिल्ली में करीब 1.55 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 83.49 लाख पुरुष और 79 लाख महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 1261 थर्ड जेंडर और 2.08 लाख नए मतदाता भी हैं। इस बार 33,000 बूथों पर मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि दिल्ली में 12 आरक्षित और 58 सामान्य सीटें हैं। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि 13,000 से अधिक पोलिंग बूथ…

