परंपरागत पर्व त्योहार का आयोजन आदिवासियों के संरक्षण का माध्यम : आलोक सोरेन रानीश्वर(दुमका) । भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा के पाथरा स्टेडियम में काफी उत्साह एवं धूमधाम के साथ सोहराय पर्व मनाया गया। मंगलवार को आयोजित पर्व में स्थानीय विधायक आलोक सोरेन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर स्वामी प्रणवानंद बिद्या मंदिर के शिक्षक एवं छात्रों की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सराहनीय बताया| कहा कि आदिवासियों का परंपरागत पर्व त्योहार का आयोजन आदिवासियों के संरक्षण का माध्यम हैं| यहां स्वामी नित्यब्रता नंद महाराज एवं प्रधान अध्यापक अभिनंदन मुर्मू के अगुआई में नायके दत्ता हांसदा एवं कुंडोम…
Author: Santal Express
दुमका। जिले के अंतर्गत आने वाले प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सगरभंगा में मंगलवार को विकास भारती बिशुनपुर, गुमला और जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के संयुक्त तत्वाधान में जनजाति कौशल विकास परियोजना 1.0 के तहत जनजातीय समुदाय के युवाओं को रोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए बागवानी – फल सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस परियोजना के तहत कृषि बागवानी में सब्जी की खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज के कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के प्रभारी निदेशक मोती उपाध्याय, कार्यक्रम पदाधिकारी…
हड्डियों के बीच के अंतर को ठीक करने का पेस्ट तैयार रांची । झारखंड के बीआईटी मैमरा के शोधकर्ताओं को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।बायो इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी विभाग की डॉक्टर स्नेहा सिंह और उनकी टीम ने बायो एक्टिव बोन सब्सीट्यूट का ऐसा पेस्ट तैयार करने में सफलता प्राप्त की है। यह पेस्ट हड्डी को जोडऩे और बढ़ाने में मदद करेगा। जब हड्डी पूरी तरह से विकसित हो जाएगी। तब यह पेस्ट अपने आप घुलकर खत्म हो जाएगा। इस पेस्ट के आने के बाद बहुत सारे मामलों में सर्जरी की जरूरत ही नहीं होगी। इस खोज को पेटेंट भी…
वीसी पद के लिए टीचिंग एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं नई दिल्ली । अब हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूटस में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए यूजीसी एनईटी एग्जाम क्लियर करने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट यानी एचईआई में फैकल्टी रिक्रूटमेंट और प्रमोशन के लिए ड्राफ्ट यूजीसी गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सब्जेक्ट में एनईटी क्वालिफाइड होना जरूरी नहीं होगा। ड्राफ्ट गाइडलाइंस यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई हैं। इन गाइडलाइंस पर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक और सुझाव लेने के बाद इन्हें लागू कर दिया जाएगा।…
रांची । भारत के चार राज्यों में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के कन्फर्म केस मिलने के बाद झारखंड का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि एचएमपीवी से जुड़ी तमाम सूचनाओं पर राज्य सरकार की निगाह है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संभावित स्थितियों का आकलन करते हुए तैयार रहने को कहा गया है। इस संबंध में हमें केंद्र सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन्स नहीं मिली है। जैसे ही कोई गाइडलाइन आती है, हम उसी के अनुरूप आवश्यक कदम उठाएंगे।इस बीच राज्य के स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य…
बिना छात्र वाले स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ी, 10 राज्यों में 81576 स्कूलों में मात्र एक शिक्षक नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023-24 की यूडीआईएसई की रिपोर्ट जारी की है।इस रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश राज्यों में ऐसे स्कूलों की संख्या घटी है। जिसमें एक भी छात्र पढऩे के लिए नहीं आता है।रिपोर्ट के अनुसार बंगाल और राजस्थान में ऐसे स्कूल हैं।जहां पर छात्र नहीं है। लेकिन शिक्षकों की संख्या में वृद्धि हुई है। बंगाल में 1241 ऐसे स्कूल है। जहां कोई भी छात्र पढऩे के लिए नहीं आता है। इन स्कूलों में 7472 शिक्षक बढ़ गए…
शाहबाज बरहेट । प्रमुख धार्मिक स्थल शिवगादी धाम की ऊंची पहाड़ी पर रोपवे बनेगा इसके लिए राज्य के पर्यटन विभाग ने डीपीआर बनाने का आदेश जारी किया है यह जानकारी झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने बीते दिन मीडिया को दी उन्होंने बताया कि राज्य के पर्यटन व क्ला संस्कृती मंत्री सुदिवय कुमार सोनू से मुलाकात कर उन्होंने इस संबंध में विचार विमर्श किया उन्हें शिवगादी के विकास व सौंदर्यकरण के लिए विस्तार से बताया गया मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत अपने सचिव को बुलाकर इस योजना का डीपीआर बनाकर आगे की कार्रवाई पूरी करने के…
रांची। सुप्रीम कोर्ट में झारखंड में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति से संबंधित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि झारखंड विधानसभा की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी अपने किसी निर्वाचित सदस्य को इस कमेटी के लिए विपक्ष के नेता के तौर पर नामित करे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सूचना आयोग में नियुक्ति पर निर्णय लेने वाली चयन कमेटी के लिए विपक्ष के नेता को नामित करने की प्रक्रिया दो सप्ताह में पूरी की जाए। चयन…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल नौ प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्य में महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस बल के प्रमुख) के चयन के लिए नियुक्ति नियमावली, 2025 के गठन की मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट ने 24 फरवरी से 27 मार्च के बीच बजट सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन के लिए नाम निर्देशन समिति का गठन हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस की अध्यक्षता में होगा। इस कमेटी में चीफ सेक्रेट्री, यूपीएससी द्वारा नामित मेंबर, जेपीएससी अध्यक्ष या उनके द्वारा नामित मेंबर, सेवानिवृत्त…
रांची । झारखंड में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। राजधानी रांची में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। रुक-रुक कर चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। गुमला, खूंटी और हजारीबाग सहित कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। शाम में चल रही शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। रांची का तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। बुधवार को उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी…

