हैदराबाद पुलिस ने एक्टर को मुलाकात गुप्त रखने भेजा था नोटिस मुंबई । पुष्पा-2 के हीरो अल्लू अर्जुन इन दिनों चर्चा में हैं। मंगलवार सुबह उन्हें तेलंगाना के एक अस्पताल के बाहर आते देखा गया। वह यहां संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में घायल आठ साल के बच्चे श्री तेजा से मिलने आए थे। इस मामले में अल्लू अर्जुन को जमानत मिली है, लेकिन इसके बाद उन्हें हैदराबाद पुलिस ने एक नोटिस भी जारी किया था। इस नोटिस में पुलिस ने अल्लू अर्जुन से यह अपील की थी कि वह घायल बच्चे से अपनी मुलाकातों को गुप्त रखें। मंगलवार को…
Author: Santal Express
भूकंप से टूटे पहाड़, गिरी इमारतें, नेपाल से बिहार-सिक्किम-बंगाल तक हिली धरती तिब्बत । नेपाल की सीमा से सटे तिब्बत के पहाड़ी क्षेत्र शिजांग में मंगलवार सुबह एक घंटे के अंदर आए 6 सिलसिलेवार भूकंप आए, जिसमें रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप भी शामिल था। भूकंप के कारण तिब्बत में जानमाल का नुकसान हुआ है और करीब १२६ लोगों की मौत और 1000 घर ध्वस्त हो गए। भूकंप ने तिब्बत के शिगात्से शहर में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। कई इमारतों समेत इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। शिजांग स्वायत्त क्षेत्र (तिब्बत) के डिंगरी…
बेंगलुरु । कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की कथित आत्महत्या मामले में पत्नी निकिता सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी। बेंगलुरु में एक ऑटोमोबाइल कंपनी के कर्मचारी सुभाष ने तलाक के समझौते के लिए अपनी पत्नी निकिता द्वारा कथित उत्पीड़न और 3 करोड़ रुपये की मांग की वजह से आत्महत्या कर ली थी। पीठ ने सुभाष की पत्नी की मांग को अस्वीकार कर कहा कि एफआईआर में आत्महत्या के लिए उकसाने के पर्याप्त कारण हैं। पीठ इसके अलावा और क्या देख सकती है? कर्नाटक कोर्ट ने सुभाष की पत्नी से पूछा,…
नई दिल्ली । बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि यह मामला पटना हाईकोर्ट में सुलझाया जाना चाहिए। याचिका में परीक्षा रद्द करने और प्रदर्शन के दौरान कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज करने के लिए जिले के एसपी और डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सीजेआई संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की और कहा कि याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट में अपील करनी चाहिए। याचिकाकर्ता के…
पटना । बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारम्भिक परीक्षा को रद्द करने के लिए आंदोलनरत अभ्यर्थियों के समर्थन में दो जनवरी से अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आज जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व मेदांता के चिकित्सक डॉ अजीत प्रधान ने प्रशांत किशोर का चेकअप किया था। इसके बाद व्यापक चिकित्सा जांच के लिए प्रशांत किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें एम्बुलेंस से पटना के निजी अस्पताल मेंदांता ले जाया गया। अस्पताल जाने से पहले प्रशांत…
दुबई । टेनिस बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीबीसीपीएल10) ने आज अपने पहले टी-10 टूर्नामेंट की घोषणा की, जिसमें आठ फ़्रैंचाइज़ी टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट 26 मई से 5 जून, 2025 तक चलेगा। यह टूर्नामेंट, जो विशेष रूप से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा, दुनिया भर के लाखों दर्शकों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट का रोमांच लाने का वादा करता है। रोमांचक टूर्नामेंट के आयोजन स्थल की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस पेशेवर टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में मुंबई मावेरिक्स, दिल्ली डायनामोज, बैंगलोर ब्लास्टर्स, कोलकाता किंग्स, चंडीगढ़ चैंपियंस, हैदराबाद हंटर्स, अहमदाबाद एवेंजर्स और चेन्नई चैलेंजर्स की टीमें…
नई दिल्ली । प्राइमरी मार्केट में आज नए आईपीओ की लॉन्चिंग के कारण जबरदस्त हलचल का माहौल बना हुआ है। आज पांच कंपनियों ने अपने आईपीओ लॉन्च किए हैं। इनमें दो आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि एसएमई सेगमेंट की तीन कंपनियों के आईपीओ में भी आज से बोली लगने लगी है। इसके अलावा पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 3 जनवरी को ओपन हुए एक आईपीओ में भी आज तक बोली लगाने का मौका है। आज इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट ने अपना 1,578 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू ओपन कर दिया है। ये इश्यू 9 जनवरी…
रांची । शहर के रातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों के पोस्टर जारी किए हैं। सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पोस्टर में बताया गया है कि रांची के रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर, 2024 को स्टेट बैंक काठीटांड पास एक व्यवसायी से पैसे की छिनैती की गई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है। इन दोनों अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी यदि किसी के पास…
रांची । बड़गाईं अंचल अधिकारी शिवशंकर पांडेय को रांची शहर अंचल का प्रभार दिया गया है। शहर अंचल में होने वाले कार्य सुचारू रूप से हों इसके लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बड़गाईं अंचल अधिकारी शिवशंकर पांडेय को अंचल अधिकारी शहर का प्रभार दिया गया। उपायुक्त ने दाखिल-खारिज, सर्टिफिकेट एवं अन्य ऑनलाइन कार्य को कार्य को लेकर ऑफिस आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
कोलकाता । सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंगासागर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गई थी। यहां उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जो उनके प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को उजागर करने वाला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर मेले के दौरे के दौरान इसे राष्ट्रीय मेला घोषित करने की इच्छा जताई। भारत सेवाश्रम संघ से बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर मुझे या मेरी पार्टी के किसी अन्य व्यक्ति को मौका मिला, तो गंगासागर को राष्ट्रीय मेले का दर्जा जरूर देंगे। यह न करना बंगाल के साथ अन्याय होगा। उनका यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है…

