बोले- ‘अगले चुनाव के लिए मैं सबसे अच्छा विकल्प नहीं’ ओटावा । कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार रात सत्ताधारी लिबरल पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा, “कार्यालय में सेवा करने के लिए आभारी हूं। हालांकि मैं अगले चुनाव के लिए सबसे अच्छा विकल्प नहीं हूं”। उन्होंने कहा कि सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद संसद एक महीने तक ठप रही, लेकिन वह एक योद्धा हैं जो देश की परवाह करते हैं। कनाडाई न्यूज सीबीसी ने सूत्रों के…
Author: Santal Express
पटना । बिहार में सुबह 6.38 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। राजधानी पटना सहित कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। इसका केंद्र नेपाल में था। नेपाल के कई इलाकों में भी तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। यूएसजीएस भूकंप के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में था।बिहार में नेपाल की सीमा से सटे सभी जिलों में इसको महसूस किया गया। हमारे अररिया संवाददता राहुल कुमार ने बताया कि करीब दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अररिया और…
देवघर। आज 06 जनवरी 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री हरदानहल्ली डोड्डेगौड़ा देवेगौड़ा (एचडी देवेगौड़ा) का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत में डीसी विशाल सागर,पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग इन अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
नई दिल्ली । भारतीय ऑलराउंडर ऋषि धवन ने सीमित ओवरों की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। धवन ने यह घोषणा विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप चरण के अंतिम दिन के बाद की, जिसमें हिमाचल प्रदेश अगले चरण में जगह नहीं बना पाया। हालांकि, सोशल मीडिया हैंडल पर धवन की रिटायरमेंट की घोषणा में सीमित ओवरों के क्रिकेट का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है, जिससे पता चलता है कि वह रणजी सीजन के शेष भाग में हिमाचल के लिए खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। 34 वर्षीय धवन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार बार भारत का प्रतिनिधित्व…
नई दिल्ली । लियोनेल मेसी ने 4 जनवरी को अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली जब उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। व्हाइट हाउस ने अपने आधिकार एक्स हैंडल पर पुरस्कर विजेताओं के नामों की घोषणा की। यह पदक उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की समृद्धि, मूल्यों या सुरक्षा, विश्व शांति या अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक, सार्वजनिक या निजी प्रयासों में योगदान दिया हो। मेसी यह पुरस्कार जीतने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर (सॉकर खिलाड़ी) बन गए और 2022 में मेगन रेपिनो के बाद…
नई दिल्ली । उरुग्वे के खिलाड़ी मैथियास एकुना शनिवार को इक्वाडोर के अंबाटो में मृत पाए गए, उनके क्लब मुशुक रूना ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में इसे आत्महत्या का मामला माना गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2025 सीज़न से पहले इक्वाडोरियन सीरी ए टीम में शामिल हुए एकुना, अपने पूर्व साथी द्वारा शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद जांच के दायरे में थे। मुशुक रूना ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, “खिलाड़ी मैथियास एकुना के शव की जांच से प्राप्त प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, यह आत्महत्या का…
लोकतंत्र हमारे विचारों और कार्यप्रणाली में है, इसीलिए भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश के विकास में महिलाओं ने योगदान को अहम बताते हुए कहा कि लोकतंत्र हमारी विरासत है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों की महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाना है। वे साेमवार काे संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित ‘पंचायत से संसद 2.0’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि आजादी की लड़ाई की पहली शुरुआत 1857 में रानी झांसी ने की थी। इस आजादी के आंदोलन के संघर्ष…
रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि चुनाव के दौरान किए गए वादे केवल सत्ता हासिल करने का साधन बनकर रह गया। यह न केवल जनादेश का अपमान है, बल्कि जनता के भरोसे का भी अपमान है। इंडी गठबंधन ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर और 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था तब जनता ने इसे अपने भविष्य की उम्मीद के तौर पर देखा था। उन्होंने कहा कि अब जब…
पटना । पटना के गांधी मैदान पर दो जनवरी शाम से आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर व कुछ अन्य को आज सुबह लगभग चार बजे बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समर्थकों का आरोप है कि उन्हें जबरन हिरासत पर लिया गया। पार्टी ने दावा किया कि किशोर को पुलिसवालों ने थप्पड़ भी मारा। जन सुराज पार्टी ने कहा कि किशोर ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे थे। पुलिस उन्हें एंबुलेंस में बैठाकर अज्ञात जगह पर ले गई। बताया गया है कि प्रशांत ने इलाज कराने से…
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-निगरानी तंत्र मजबूत नई दिल्ली । भारत में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के दो मरीज सामने आए हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक अस्पताल में एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हैरानी यह है कि इस बच्चे का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। चीन में ऐसे मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच यह भारत का पहला मामला है। दूसरा मरीज भी इसी राज्य में मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज इस वायरस के दो मरीजों के मिलने की पुष्टि की। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) इस बीमारी को लेकर अलर्ट मोड पर है। आईसीएमआर ने नियमित…

