पलामू । पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गर्दा गांव में रविवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में झारखंड के कुख्यात पांडेय गिरोह के दो अपराधियों पतरातू निवासी दीपक साहू और भारत पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में घर के भीतर साथ में सोए दो अन्य लोगों अंशु सिंह और महावीर सिंह को भी गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अंशु गर्दा गांव का ही निवासी है जबकि महावीर हरिहरगंज के पोला गांव का रहने वाला है। महावीर का गर्दा गांव में मामा का घर…
Author: Santal Express
रांची । झारखंड शीतलहर की चपेट में है। बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने झारखंड के सभी स्कूलों में केजी से 8वीं तक की कक्षाएं 7 से 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। इससे संबंधित आदेश राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षारता विभाग ने शनिवार देर रात जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों में केजी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। वहीं, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं और सभी प्रकार के आवासीय विद्यालय पहले की तरह चलते रहेंगे।
स्वास्थ्य और शिक्षा की लचर व्यवस्था पर भी सरकार को देना होगा ध्यान राज्य और राजनीति चंदन मिश्र झारखंड में सत्तारूढ़ दल की पूरी सियासत फिलहाल मईयां योजना पर केंद्रित है। राज्य की 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को सरकार ने इस योजना के माध्यम से ढाई हजार रुपए का आर्थिक लाभ देने की दिशा में काम शुरू किया है। यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। सत्तारूढ़ दलों को सत्ता तक पहुंचाने में इस योजना की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। नि:संदेह इस योजना से राज्य की महिलाओं का हौसला बुलंद होगा। महिलाओं (…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा हैं कि सीबीआई को राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात केंद्र के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए राज्य सरकारों की अनुमति की जरुरत नहीं है। जस्टिस सी.टी. रविकुमार और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश को पलट दिया जिसमें भ्रष्टाचार के मामले में दो केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सीबीआई जांच को रद्द किया गया था। उच्च न्यायालय ने कहा कि तैनाती के स्थान पर ध्यान दिए बिना, पूर्वोक्त तथ्यात्मक स्थिति यह दिखाती है कि वे केंद्र सरकार के कर्मचारी/ केंद्र सरकार के…
दुमका । जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दासोरायडीह के पास शनिवार की देर शाम ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो में सवार दो महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई ।और आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। मृतकों में तीन एक ही परिवार के बताए जाते हैं । जिसमें संजय गुप्ता, उनकी पत्नी पूनम देवी, और बेटी मुसकान शामिल हैं। जबकि आटो चालक की भी मौत हो गई। जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। है। बताया जा रहा है कि घायल और…
मधुपुर :- मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ई थाना मोड़ पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जब एक हीरो स्प्लेंडर बाइक (नंबर: JH15AK6764) और हुंडई ईऑन कार (नंबर: JH10BF6607) की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सभी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें त्वरित कार्रवाई के तहत देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, कार सवार व्यक्ति को भी चोटें आईं, जिन्हें समय रहते अस्पताल ले जाया गया। इस घटना को देखकर मधुपुर पूर्व नगर उपाध्यक्ष जियाउल हक उर्फ टारजन, जो किसी कार्य से एम्स देवघर जा रहे थे,ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रशासन और…
संवाददाता फतेहपुर, (जामताड़ा)। सड़क सुरक्षा के तहत शनिवार को गोविंदपुर-साहिबगंज पथ पर फतेहपुर थाना के सामने थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट बांधे दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें उनकी गलतियों का आभास दिलाते हुए भविष्य में बिना हेलमेट ड्राइविंग ना करने की सलाह दी गई। साथ ही मोटरसाइकिल में हेलमेट रहते हुए भी ड्राइविंग के दौरान हेलमेट का प्रयोग नहीं करने पर उन्हें चेतावनी देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना के प्रावधान से उन्हें…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़ ) फुटबाल मैदान में आयोजित जेएमएम चैम्पियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को उधवा और बिक्रमशीला के बीच खेला गया। जिसमें उधवा ने बिक्रमशीला को 119 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उधवा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 250 रनों स्कोर खड़ा कर दिया। उधवा की ओर से मनोज ने 117 रनों शानदार पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बिक्रमशीला की टीम 131 रनों में ही आलआउट हो गई। मैच में 117रनों की पारी खेलने वाले मनोज को मैन ऑफ द मैच…
शिविर में पांच हजार लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ, 10 हजार लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़।पुराना सदर अस्पताल परिसर, पाकुड़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड विमेन डॉक्टर्स विंग आई.एम.ए झारखंड एवं जिला प्रशासन पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान द्वारा सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर एवं नेत्र रोग तथा संबंधित जांच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का उद्घाटन विधायक, महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, पूर्व राष्ट्रीय सह अध्यक्ष, विमेन डॉक्टर्स विंग, आई.एम.ए, प्रदेश अध्यक्ष, विमेन डॉक्टर्स विंग, आई.एम.ए झारखंड डॉ भारती कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जूली खिष्टमणि हेम्ब्रम, उप…
देवघर। जिले में चौकीदार बहाली में अनियमितता के खिलाफ अभ्यर्थियों ने सौंपा डीसी को ज्ञापन। उक्त ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है की देवघर में चौकीदार बहाली में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है.साथ ही आरोप लगाया है कि देवघर जिला अन्तर्गत थाना जसीडीह, देवीपुर, मधुपुर, पालोजोरी, मोहनपुर, पाथरौल, मारगोमुण्डा, करों, सारठ, सारवाँ एवं सोनारायठाढ़ी के रहने वाले हैं। जिला अंतर्गत चौकीदार संवर्ग की सीधी नियुक्ति विज्ञापन सं-01/2024 में भारी गड़बड़ी धांधली बीट सं० का नजर अंदाज कर केटोगरी तथा किसी को नियम कानून का पालन किये वगैर रिजल्ट जारी किया गया है। सभी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि…

