देवघर। जिले में चौकीदार बहाली में अनियमितता के खिलाफ अभ्यर्थियों ने सौंपा डीसी को ज्ञापन। उक्त ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है की देवघर में चौकीदार बहाली में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है.साथ ही आरोप लगाया है कि देवघर जिला अन्तर्गत थाना जसीडीह, देवीपुर, मधुपुर, पालोजोरी, मोहनपुर, पाथरौल, मारगोमुण्डा, करों, सारठ, सारवाँ एवं सोनारायठाढ़ी के रहने वाले हैं। जिला अंतर्गत चौकीदार संवर्ग की सीधी नियुक्ति विज्ञापन सं-01/2024 में भारी गड़बड़ी धांधली बीट सं० का नजर अंदाज कर केटोगरी तथा किसी को नियम कानून का पालन किये वगैर रिजल्ट जारी किया गया है। सभी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि दिनांक-03 जनवरी को जो चौकीदार संवर्ग का रिजल्ट जारी किया गया। उसमें जो विज्ञापन का बिल्कुल पालन नहीं किया गया है। जो ईडब्ल्यूएस केटेगरी का है। उसके स्थान पर एसटी का जिक्र किया गया है। कोई देवीपुर थाना के अंतर्गत गया है उसका सोनारायठाढी में रिजल्ट प्रकाशित किया गया है। उक्त विज्ञापन में एससी एवं ओबीसी 2 का सीट नहीं दिया गया है। साथ ही दूसरे प्रखण्ड के बीट सं० के अभ्यार्थी को दुसरे प्रखण्ड के बीट सं० में किया गया है। इन तमाम त्रुटियों को देखते हुए शीर्घ उच्च स्तरीय जाँच करके रिजल्ट को रद्द कर पुनः केटेगरी वाइज एवं विज्ञापन का अनुपालन करने का अनुरोध किया है।




