दुमका । जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दासोरायडीह के पास शनिवार की देर शाम ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो में सवार दो महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई ।और आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। मृतकों में तीन एक ही परिवार के बताए जाते हैं । जिसमें संजय गुप्ता, उनकी पत्नी पूनम देवी, और बेटी मुसकान शामिल हैं। जबकि आटो चालक की भी मौत हो गई। जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। है। बताया जा रहा है कि घायल और मृत सभी शहर के शिव पहाड़ के रहने वाले है।जो पिकनिक मनाने मसानजोर गए थे। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ l






