जयपुर । देश-दुनिया से खाटू श्याम जी के दर्शनार्थ आने वाले भक्तों के लिए खुश खबर है। रींगस रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से एक नई सुविधा शुरू की गई है। स्टेशन पर पहली बार डिजिटल लॉकर सेवा शुरू की है। यह पहल उन भक्तों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, जो खाटू श्याम जी के दर्शन करने आते हैं और अपना सामान सुरक्षित रखने की चिंता में रहते हैं। खाटू श्याम जी के यहां आने वाले अधिकतर भक्त परिवार और समूह में आते हैं। ऐसे में उनके लिए सामान रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। रेलवे के…
Author: Santal Express
महाकुंभ नगर । बाबाओं की दुनिया बहुत रहस्मयी है।पवित्र संगम क्षेत्र में आने वाले ऐसे ही कई संतों से मुलाकात आपको निस्संदेह गंभीर दार्शनिक विचारों की ओर ले जाएगी।’हिन्दुस्थान समाचार’ ने भी रायबरेली से आये एक ऐसे ही बाबा से मुलाकात की जो मन में बसे अहंकार का ताला अपनी 20 किलो की ‘चाबी ‘ से खोलने का दावा करते हैं। करीब 50 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बाबा अपनी भारी-भरकम चाबी को लेकर पूरे देश में घूम रहे हैं। उनका न कोई आश्रम है और न ही एक ठिकाना। वह घूमते हुए अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का…
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में ठंड की स्थिति बनी हुई है और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार और 8 और 9 जनवरी को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 11-12 जनवरी के बीच कुछ या छिटपुट स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। विभाग ने पर्यटकों के लिए यातायात सलाह भी जारी की है। विभाग ने कहा 7-10 जनवरी के दौरान कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर शीत लहर और हल्का/मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी और 15 जनवरी को…
पटना । पटना पुलिस और अपराधियों के बीच सोमवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया जबकि एक दारोगा गोली लगने से घायल हो गए। यह मुठभेड़ फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में हुई थी। जांच के लिए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है। बदमाशों के पिस्टल को सीज किया गया है। पूरे मामले पर पटना पश्चिमी के टाउन एसपी शरत आरएस ने बताया कि पटना में पिछले कई दिनों से डकैती और चोरी की घटनाएं हो रही थीं। डकैतों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन…
फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी मूवी पोस्ट के साथ-साथ छुट्टियों के पल भी शेयर करती रहती हैं। सारा ने अपने नए साल की शुरुआत भगवान शंकर के दर्शन के साथ की। उन्होंने मंदिर ‘श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग’ में किए। दर्शन की तस्वीरें शेयर की हैं और उनके प्रशंसकों ने इस तस्वीर पर टिप्पणी करके उनकी प्रशंसा की है। सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर नए साल 2025 के पहले सोमवार को श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर…
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) की धारा 479 का पालन करने का निर्देश दिया है। इसके तहत विचाराधीन कैदियों को राहत दी जा सकती है। जिसका उद्देश्य मुकदमे की प्रतीक्षा के दौरान जेल में बंद लोगों की संख्या को कम करना है। इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 1 जनवरी को राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जेल अधिकारियों को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 479 का पालन करने के लिए कहा है। इस…
नई दिल्ली । झारखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस जुमले की नहीं, जरूरतमंदों की पार्टी है। जहां भी कांग्रेस या उसके गठबंधन वाली सरकार है, वह महिलाओं को केंद्र में रखते हुए उनके सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। इस मामले में उन्होंने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और झारखंड का उदाहरण दिया। झारखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मंगलवार काे यहां एक संवाददाता सम्मेलन काे संबाेधित कर रही थीं। उन्हाेंने कहा कि इस मुद्दे पर देश को ‘लाडली’ शब्द से योजना देने वाली पहली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं। उन्होंने अपनी सरकार…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में 2010 के बाद बने ओबीसी सर्टिफिकेट को निरस्त करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई टाल दिया है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले पर अंतिम सुनवाई 28 एवं 29 जनवरी को करने का आदेश दिया। इसके पहले 9 दिसंबर, 2024 को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आरक्षण का आधार धर्म नहीं हो सकता है। तब पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि राज्य सरकार ने ये आरक्षण धर्म…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट में होमगार्ड जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान हाई कोर्ट में जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की बेंच में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता और महानिदेशक (डीजी) होमगार्ड अनिल पालटा कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। कोर्ट ने अवमानना याचिका को ड्रॉप करते हुए कहा कि चूंकि इस मामले में राज्य सरकार अपील (एलपीए) में गई है, इसलिए होमगार्ड के जवानों का एरियर सरकार के अपील के फैसले पर निर्भर करेगा। कोर्ट ने कहा कि होमगार्ड को वर्तमान में मिल रही…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित 40 आरोपितों के खिलाफ लालपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़क कार्रवाई पर रोक बरकरार रखी है। रांची में 23 अगस्त, 2024 को भारतीय जनता युवा मोर्चा की मोरहाबादी मैदान में रैली के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद बीडी राम, संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत 40 आरोपितों की ओर से लालपुर थाना में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने को लेकर दाखिल याचिका की…

