Author: Santal Express

नई दिल्ली : भारतीय ​नौसेना ने असम के दीमा हसाओ जिले के एक दूरदराज के औद्योगिक शहर ​उमरंगसो में फंसे खनिकों को बचाने में सहायता के लिए एक विशेष टीम को तैनात किया है। इस टीम में एक अधिकारी और ग्यारह नाविक हैं, जिसमें ​अत्यधिक प्रशिक्षित क्लीयरेंस डाइवर्स शामिल हैं​।​ यह टीम गहरे पानी में गोता लगाने और बचाव कार्यों में कुशल है​। नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर तैनात की गई नौसेना की टीम इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील मिशन के लिए पूरी तरह से उपकरणों के साथ लैस है। टीम के पास खोज और बचाव के लिए गहरे पानी में…

Read More

रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन किया। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन।मरांडी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को भी जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही बाबा बैद्यनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की है।

Read More

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मठवाटांड़ गांव के पास बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो को एलपी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन स्कूली बच्चे और एक ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अन्य स्कूली बच्चे भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दी है। परिजनों…

Read More

खूंटी । खूंटी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले तो गजराज सिर्फ गांव-देहात में ही जान-माल को नुकसान पहुंचाते थे, पर वे शहरों में भी आतंक मचाने लगे हैं। बुधवार को तड़के जंगली हाथियों ने तोरपा प्रखंड मुख्यालय स्थित संत अन्ना कॉन्वेंट के बाउंड्री वाल और बैकुंड षाड़ंगी की बारी दीवार को तोड़ दिया। गनीमत रही कि कोई उनकी चपेट में नहीं आया। बताया गया कि कुछ लोग दो-तीन जंगली हाथियों को खदेड़ते हुए तोरपा की ओर ले आये। हाथियों ने बैकुंठ षाड़ंगी की दीवार को तोड़ते हुए हिल…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के निर्माण से 20 गांवों की करीब 40 हजार आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। सनावल क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार स्थित झारखंड के जिला मुख्यालय गढ़वा तथा प्रखंड मुख्यालय नगर उटारी और धुरकी जाते हैं। कन्हर नदी पर इस पुल के शुरू हो जाने से सनावल क्षेत्र से इन तीनों शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी। क्षेत्रवासियों को बारहों महीने…

Read More

मालदह । मालदह जिले में कालियाचक तीन नंबर ब्लॉक के वैष्णवनगर थानांतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमा के कुम्भीरा पुलिस चौकी इलाके से पुलिस ने मंगलवार रात 20 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। इनमें नकली 500 की 38 गड्डियां और नकली 200 की पांच गड्डियां शामिल हैं। गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को जेल में बंद रूबेल शेख के घर के पास खोसलपाड़ा में तलाशी अभियान चलाया और इतनी बड़ी नकली रकम बरामद की। उल्लेखनीय है कि रुबेल शेख उस इलाके का कुख्यात अपराधी है। जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि इतनी बड़ी…

Read More

हनवारा / गोड्डा : जिले में घना कुहासा व ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि यह ठंड कड़ाके की ठंड में 15 जनवरी से बदलने की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जतायी गयी है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया है। पूरे दिन बादलों के बीच सूर्य के लुकाछिपी की वजह से धूप नहीं निकली। जिसके कारण पूरे दिन ठंड का असर बना रहा। ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों व…

Read More

गोड्डा : देवघर में संपन्न संताल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोड्डा के प्रिंस कुमार एवं मनप्रीत ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए अपनी एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम की। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विजेता द्वय के पिता व प्रसिद्ध मोबाइल व्यवसायी अनिल कुमार पंडित ने बताया की प्रिंस जहां अंडर 15 आयु वर्ग स्पर्धा का विजेता तथा अंडर 19 का उपविजेता रहा वहीं मनप्रीत अंडर 13 का विजेता रहे। इसके अलावा गोड्डा की राधिका गर्ल्स अंडर 13 की उपविजेता रही। इन बच्चों के इस बड़ी उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन संघ सचिव मो. अरसी सहित संघ के तमाम…

Read More

संताल एक्सप्रेस साहिबगंज साहिबगंज : जिले में धड़ल्ले से अवैध लॉटरी का कारोबार जोरो सोरो से चल रहा है,पहले कोयला,लोहा, बालू माफिया के बाद अब लॉटरी माफिया सक्रिय हो गए हैं| जब प्रशासन के नाक के नीचे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं। वही भोली- भाली जनता को खुलेआम ठग रहे हैं| जहां ताजा मामला साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र व जिरवाबाडी थाना क्षेत्र की है.खुले आम अवैध लॉटरी का कारोबार धड़ले से चल रहा है. जिसमें बड़े-बड़े लोगों की मंथली भी मिलती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्ल्स हाई स्कूल के…

Read More

ढाई सौ से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने की कवायद शुरू सरैयाहाट। प्रखंड के सरैयाहाट प्रखंड के वैसे गांव जहां की आबादी ढाई सौ के करीब है और अबतक सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है, वैसे सभी गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। मंगलवार को स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने सरैयाहाट में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान विधायक ने विभाग के अधिकारियों से वैसे गांवों की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि कुल…

Read More