ढाई सौ से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने की कवायद शुरू
सरैयाहाट। प्रखंड के सरैयाहाट प्रखंड के वैसे गांव जहां की आबादी ढाई सौ के करीब है और अबतक सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है, वैसे सभी गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। मंगलवार को स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने सरैयाहाट में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान विधायक ने विभाग के अधिकारियों से वैसे गांवों की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि कुल सोलह गांव हैं जहां की आबादी ढाई सौ से अधिक है और अबतक किसी वजह से मुख्य सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। इन सभी गांवों को इसी वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज फोर से मुख्य सड़क मार्ग से जोड़े जाने तैयारी शुरू कर दी गई है। जिन गांवों को फेज फोर के लिए चिह्नित किया गया है उनमें संग्रामपुर टोंगी, तरोन, डोंडिया, पहरीडीह, भारोंदिया, केचुआ, चैनपुर, सुमेरीपट्टी, कनिजोर, जबीजोर, जयपुर, मालदा, पथरा, छटना, गोविंदपुर, कल्होरिया शामिल हैं। इस मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सुशील सिंहा, कनीय अभियंता देवानंद मरांडी, जिला परिषद सदस्य बालमुकुंद यादव, दीपक कुमार, बिनोद यादव, निरंजन कुमार मौजूद थे।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
आने वाले वर्षों में क्षेत्र के सभी गांव मुख्य सड़क से जुड़ जाएंगी। क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सरैयाहाट अग्रणी पंक्ति में खड़ा होगा। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सुदूरवर्ती गांवों को भी अब मुख्य सड़क से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही सभी योजनाएं धरातल पर दिखेंगी।

प्रदीप यादव, विधायक,
पोड़ैयाहाट विधानसभा



