Author: Santal Express

नई दिल्ली । पिछला सप्ताह टेस्ट क्रिकेट से भरपूर रहा, जिसमें तीन शृंखलाएं संपन्न हुईं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, दक्षिण अफ्रीका की पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट शृंखला और जिम्बाब्वे की अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट शृंखला शामिल हैं। तीनों शृंखलाओं के आखिरी मैच में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग…

Read More

फतेहपुर : बुधवार को दुमका जाने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी फतेहपुर मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल जामताड़ा में मीटिंग था और आज दुमका में मीटिंग है। कहा कि इस समय पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। और यहां भी हमने रुक कर सबों से आग्रह किया है कि तेजी से सदस्य बनाएं। कम से कम हर पोलिंग बूथ में 200 सदस्य बनाएं तथा चार सक्रिय सदस्य बनाएं। वही वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली पर कहा कि चार पांच महीने से वृद्ध एवं…

Read More

पटना । डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआईआई) ने बिहार के मधुबनी में पश्चिम बंगाल के दो तस्करों के साथ बिहार के एक आरोपित को तिरुपति बालाजी समेत दक्षिण भारत के कई मंदिरों से चोरी कर बिहार के रास्ते नेपाल ले जाए जा रहे मानव-बाल की 1,600 किलोग्राम एक बड़ी खेप पकड़ी है। यह बाल नेपाल के रास्ते चीन तक पहुंचाए जाने थे। डीआरआई की टीम इससे पूछताछ कर रही है। डीआरआई की यह कार्रवाई बिहार-नेपाल सीमा के मधुबनी में सामने आयी है। पकड़े गए तस्करों में दो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक बिहार के…

Read More

पटना । राजधानी पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की तबीयत और अधिक बिगड़ने के बाद मंगलवार को उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया है। मेदांता के डॉक्टर और मेडिकल डायरेक्टर रविशंकर सिंह ने उनकी तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अनशन के चलते प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हमलोग उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है। डिस्चार्ज करने के सवाल पर डॉक्टर ने कहा कि अभी हम लोग उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-दीनबन्धु उच्च विद्यालय के 41वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। नृत्य प्रतियोगिता में नवम वर्ग की शिवानी झा को प्रथम, आयुषी राज को द्वितीय एवं वैष्णो कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक के रूप में ओमसत्यम इंस्टिट्यूट ऑफ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव एवं विद्यालय की शिक्षिका मनीषा घोष ने अहम् भूमिका निभाई। सभी विजेताओं को इस माह के 10 जनवरी को मुख्य अतिथि, विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह…

Read More

रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने दिया कार्रवाई करने का आदेश रामगढ़ । रामगढ़ जिले के गोला में हुए सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर से वैन चालक एवं 3 बच्चों के निधन की दुःखद खबर से मर्माहत हूँ। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। डीसी- एसपी ने की…

Read More

महाकुंभनगर । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 का आरंभ हो चुका है। यह सृष्टि पर्व 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ में इन दिनों देशभर के अखाड़ों से साधु-संत पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में नागा साधु भी आए हैं। नागा साधुओं में सबसे छोटे नागा साधु गोपाल गिरी जी भी संगम की रेती पर भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं। उनकी उम्र महज 9 साल है। इतनी छोटी उम्र में तन पर राख लगाकर धुणी रमाए नागा साधु गोपाल गिरी महाकुंभ 2025 में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।…

Read More

महाकुम्भ नगर । महाकुंभ में संगम स्नान, गंगा स्नान, दान का विशेष महत्व है। इस अवसर पर मान्यता है कि गृहस्थ लोगों को शाही स्नान के बाद ही स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं। महाकुम्भ में 10 जनवरी से कल्पवासियों के कल्पवास का श्री गणेश हो जाएगा। महाकुम्भ मेले में साधु-संतों का विशेष स्थान है। इसलिए शाही स्नान में साधु-संतों के स्नान करने के बाद ही गृहस्थ लोगों को संगम ,गंगा नदी में स्नान करना चाहिए। संगम स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्घ्य देना चाहिए और उनका आशीर्वाद ले कर अपनी नित्य…

Read More

वॉशिंगटन । अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके शपथ ग्रहण से पहले बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं किया तो मिडल ईस्ट में सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। ट्रम्प 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प मंगलवार को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी बंधकों की रिहाई को लेकर हमास के साथ चल रही बातचीत संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे।हमास की तरफ से बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई…

Read More

नई दिल्ली । केंद्र सरकर ने वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष बनाया है। वे 14 जनवरी को एस. सोमनाथ की जगह लेंगे। नारायणन की नियुक्ति 14 जनवरी से दो साल की अवधि के लिए रहेगी। यह जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई। इसरो के नये अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन अभी लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) के निदेशक हैं। नारायणन ने लगभग चार दशक तक अंतरिक्ष संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र है। वह जीएसएलवी एमके इल वाहन के सी25 क्रायोजेनिक प्रोजेक्ट के…

Read More