शाहबाज

बरहेट । प्रमुख धार्मिक स्थल शिवगादी धाम की ऊंची पहाड़ी पर रोपवे बनेगा इसके लिए राज्य के पर्यटन विभाग ने डीपीआर बनाने का आदेश जारी किया है यह जानकारी झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने बीते दिन मीडिया को दी उन्होंने बताया कि राज्य के पर्यटन व क्ला संस्कृती मंत्री सुदिवय कुमार सोनू से मुलाकात कर उन्होंने इस संबंध में विचार विमर्श किया उन्हें शिवगादी के विकास व सौंदर्यकरण के लिए विस्तार से बताया गया मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत अपने सचिव को बुलाकर इस योजना का डीपीआर बनाकर आगे की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए बरहेट शिवगादी बिंदुधाम मंदिर, उधवा झील आदि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इलाके में आता है सभी का डीपीआर बनाने का आदेश दिया है। विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कहा कि पर्यटकों को लुभाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर बारी-बारी से जिले के तमाम पर्यटन व धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण की योजना है प्रथम चरण में इन तीन योजना को स्वीकृति दी गई है इन योजनाओं का काम पूरा हो जाने से दूसरे राज्य के सैलानी यहां आएंगे उनसे यहां नए रोजगार का सृजन होगा।





