दुमका। जिले के अंतर्गत आने वाले प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सगरभंगा में मंगलवार को विकास भारती बिशुनपुर, गुमला और जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के संयुक्त तत्वाधान में जनजाति कौशल विकास परियोजना 1.0 के तहत जनजातीय समुदाय के युवाओं को रोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए बागवानी – फल सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस परियोजना के तहत कृषि बागवानी में सब्जी की खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज के कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के प्रभारी निदेशक मोती उपाध्याय, कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीराम कुशवाहा एवं आजीविका के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी हेंब्रम, मोबिलाइजर आनन्द कुमार एवं ग्राम प्रधान सगरभंगा राजेश कुमार मांझी, कौशल मित्र दुमका सह मुखिया सिल्ठा बी रामलाल हांसदा, पंचायत समिति सिलवंती हेंब्रम, सामाजिक कार्यकर्ता बीरेन मोहली एवं कुर्बान मियां, प्रशिक्षक सुमित प्रेम मुर्मू एवं आफताब आलम, सुजीत मंडल के साथ सैकड़ो प्रतिभागी मौजूद रहे।


