संताल एक्सप्रेस संवाददाता

काठीकुण्ड । स्थित डाकबांग्ला परिसर मे मंगलवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रखंड इकाई की ओर से प्रखंड स्तरीय सोहराय पर्व धूमधाम से मनाया गया।नाइकी बाबा मानसिंह सोरेन ने संथाली रीतिरिवाज से माराङ बुरु,जाहेर ऐरा,गुसाय ऐरा,सिमा बोंगा,मोड़े कु देवता की पूजा अर्चना की।गौड़ टंडी में पांच मुर्गी, अंडा और हड़िया जो चावल का बना पेय पदार्थ को विधि विधान से देवी देवताओं को चढ़ाया गया।सभी ने संताल समाज की खुशहाली की कामना की।अवसर पर महिला और पुरुष मांदर की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया।मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के प्रखंड अध्यक्ष लाल किस्कू,प्रखंड सचिव सुखदेव राय, पंचयात अध्यक्ष शिवनाथ मरांडी, सहयोगी शांतु बेसरा,ठाकुर सोरेन, जीतू राय,मंजी टुडू, रमेश मरांडी, सोमलाल कोल के साथ अन्य मौजूद थे।



