जामताड़ा : बीते 13 दिसंबर के देर रात को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के शिकरपोसनी ग्राम वासी गोपाल मंडल के साथ हथियार के दम पर किए गए लूट कांड का पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले रामलाल मंडल और शनिचर मंडल को कर्माटांड़ मकाटी कोठी क्रिकेट ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया। जामताड़ा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वादी गोपाल मंडल ने लिखित आवेदन देकर बताया था कि सियांटांड – शिकरपोसनी के बीच टुटा हुआ पुल के पास तीन अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा पिस्टल से सर में मार कर 42850 रुपये तथा ओप्पो F27 प्रो प्लस मोबाईल छीन लिया था। छिनतई के उपरांत करमाटांड़ थाना में कांड दर्ज कर कांड का अनुसंधान पु०अ०नि० नितिश कुमार को सौंपा गया। कांड अनुसंधान के क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा छापामारी दल के साथ कांड में संलिप्त अपराधकर्मी काशीटाँड़ निवासी रामलाल मंडल और सियाटांड़ निवासी शनिचर मंडल को मकाटी कोठी क्रिकेट ग्राउंड से पकडा गया। उक्त दोनों ने अपने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है तथा उनके निशान देही पर कांड में प्रयोग किये गये जसायडीह पलाश जंगल से एक सिक्सर (पिस्तौल) तथा ब्लु रंग का प्लसर बाईक संख्या JH21E-0154 को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस छापामारी दल में करमाटांड़ थाना प्रभारी पु०अ०नि० अभय कुमार, पु०अ०नि० नितिश कुमार, विकाश कुमार तिवारी, अनुज कुमार, स०अ०नि० रघुवंश सिंह, आरक्षी गायना मुर्मू, रिंकु कुमार, अमिन मुर्मू, सुबल टुडू, चौकीदार मनोज कुमार तुरी आदि शामिल थे।


