नाला (जामताड़ा) । प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024- 30 के तहत नाला प्रखंड मुख्यालय सहित नाला आमबागान आदि जगहों में प्रवासी प्रभारी माधव चंद्र महतो तथा प्रवासी प्रभारी विष्णु मंडल के नेतृत्व में प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों व्यवसायी, दुकानदार रिक्शा चालक ,ऑटो चालक आदि सभी वर्ग समुदाय के लोगों से सदस्यता रसीद काटी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर प्रखंड मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राउत जिला उपाध्यक्ष तापस भट्टाचार्य, कैलाश मंडल, कार्तिक रुईदास, कमल पैतंडी, काजल बाउरी, सुभाष राय, गौतम माजी, चंद्र मोहन घोष, गौर वर्धन, दीपक कर्मकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


