दुमका। अमड़ापाड़ा कोल माइंस से दुमका कोयला गाड़ी नो इंट्री करके रात 10 बजे से सुबह 04 बजे तक चलाने एवं पूरे सड़क पर पानी का छिडकाव करने कि मांग को लेकर 26 दिसंबर को बी0पी0एल0 परिवार संघर्ष मोर्चा के जिला रविंद्र बास्की, जिला महामंत्री विजय कुमार दास ने संयुक्त रूप से डीसी को ज्ञापन सौंपा था। इस पत्र के आधार पर उपसमाहर्ता ने 11 जनवरी को जिला परिवहन पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद एवं जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पत्र में कहा गया है कि अमडापाड़ा कोल माइंस से…
Author: Santal Express
देवघर। पुस्तक मेले के तीसरे दिन का शुभारंभ आर्ट ऑफ लिविंग ध्यान सत्र से हुआ। इस सत्र में निशांत ने ध्यान मुद्रा के फायदे बताए और कुंभ स्नान के पवित्र महत्व की जानकारी दी। इसके बाद दिनभर कई अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें पहला सत्र: आर्ट क्राफ्ट ग्रीटिंग प्रतियोगिता प्रभारी में प्रेम कुमार और एस. डी. मिश्रा ग्रीटिंग प्रतियोगिता प्रभारी थे।प्रतिभागी सीनियर वर्ग में 25 बच्चों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में पहला स्थान डीएवी के आर्या किशोर। दूसरा स्थान देवघर कॉलेज के दीपेंद्र रॉय। तीसरा स्थान श्रुति बर्नवाल। जूनियर वर्ग में पहला स्थान भारती विद्यापीठ…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-बैद्यनाथधाम केसरवानी वेश्य सभा के तत्वाधान में अध्यक्ष दीपक केसरी के नेतृत्व में केसरवानी मिलन समारोह सह शरद का आयोजन viroy गार्डन स्मार्ट बाजार के बगल में आयोजित की गई।जिसमें की समाज के मेधावी छात्रों को सम्मान पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.समाज के समाजसेवियों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश केसरवानी में सभा के अध्यक्ष संतोष केसरी उपस्थित थे. उनका भी सम्मान अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया. विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमान केसरी राष्ट्रीय पदाधिकारी गजेंद्र केसरी का भी सम्मान अंग वस्त्र और मोमेंटो…
रांची । झारखंड में नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जाने पर हाईकोर्ट ने फिर नाराजगी जताई है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने कहा कि यह अवमानना का मामला बनता है। एकलपीठ के आदेश के खिलाफ अपील में खंडपीठ ने भी कहा है कि ट्रिपल टेस्ट की आड़ में निकाय चुनाव को रोका नहीं जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी तरह का फैसला दिया है। ऐसे में कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करना अवमानना का मामला बनता है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया कि झारखंड…
प्रयागराज । भव्य महाकुंभ 2025 आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक एकता के जबरदस्त प्रदर्शन के साथ सोमवार को शुरू हुआ है। जिसने आज 144 वर्षों में एक बार देखी गई आध्यात्मिक भव्यता की याद ताजा कर दी। यहां देश और दुनिया भर से भक्तों का एक समूह न केवल जप, ध्यान और आध्यात्मिक तृप्ति के लिए एकत्र हुआ, बल्कि महाकुंभ की बेजोड़ सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने के लिए भी एकत्र हुआ। पौष पूर्णिमा पर सोमवार को पहला स्नान हुआ। दोपहर 4 बजे तक 44 घाटों पर डेढ़ करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। भक्तों पर हेलिकॉटर से 20 क्विंटल फूलों…
ओलिविया शैनन, शार्लेट एंगलबर्ट, सलीमा टेटे और सोनम ने जीत के लिए दागे गोल रांची : JSW सूरमा हॉकी क्लब ने महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2024-25 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 4-1 के शानदार स्कोर से हराया। ओलिविया शैनन (38’), शार्लेट एंगलबर्ट (42’), कप्तान सलीमा टेटे (44’) और सोनम (47’) ने सूरमा के लिए गोल किए, जबकि टाइगर्स के लिए हन्नाह कॉटर (7’) ने पहले क्वार्टर में एकमात्र गोल किया। JSW सूरमा हॉकी क्लब ने मैच की शुरुआत शानदार तरीके से की, गेंद पर नियंत्रण रखा और खेल की गति…
संताल एक्सप्रेस राजकुमार भगत पाकुड़। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रांची, के महासचिव रामरंजन सिंह पाकुड़ निवासी संगठन के कार्य से रांची उच्च न्यायालय में एडवोकेट से मिलने रांची जा रहे थे। सोमवार को उनकी कार बोकारो के निकट पेटवार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जबरदस्त एक्सीडेंट होने पर गाड़ी की ईयर बेग खुल जाने से उनकी जान बच गई है। गाड़ी के चालक किसी तरह से शीशा तोड़ कर बाहर आया। उनके साथ चल रहे झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शशि जी को नाक और मुंह में चोट लगी है। महासचिव राम रंजन सिंह जी के कंधे में फैक्चर होने…
श्रीराम भगत अमड़ापाड़ा (पाकुड़) । अमड़ापाड़ा-आलूबेड़ा कोयला परिवहन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई। यह घटना छोटापहाड़पुर के पास हुई, जहां कोल कंपनी डीबीएल के अधीन कोयला परिवहन में लगे हाइवा (वाहन संख्या जेएच 10 सी एक्स 7614) ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मृतका की पहचान आलूबेड़ा गांव के रायसन सोरेन की बेटी रिया सोरेन (16) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रायसन सोरेन अपनी बेटी रिया और बेटे राहुल सोरेन के साथ बाइक से अमड़ापाड़ा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी…
संताल एक्सप्रेस साहिबगंज साहिबगंज। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण मौजा के ग्राम प्रधान होली कोड़ा को सोमवार की सुबह 6 बजे बदमाशों ने ग़ोली मार दी। जिसके बाद आननफानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में होली कोड़ा ने बताया कि महादेववरण 4 नंबर निवासी पवन पंडित व मिर्जाचौकी के एक युवक सीटी के साथ मॉर्निंग वॉक करने गए थे। लौटते समय झाड़ियों में से एक आदमी निकल कर ग़ोली चलना शुरू कर दिया। उक्त व्यक्ति बिहार, बाबूपुर…
साइबर आरोपी के पास से 07 मोबाइल, 10 सिम कार्ड जब्त देवघर। डीआईजी सह एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर देवघर साइबर पुलिस ने देवघर थाना अंतर्गत नंदन पहाड़ के समीप चार साइबर आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए साइबर आरोपी के पास से 07 मोबाइल, 10 सिम कार्ड जब्त किया है। पकड़े गए साइबर आरोपी में रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महियामा गांव निवासी रोहित यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता महेन्द्र यादव,जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दमारा,रंजन कुमार दास, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता-अशोक दास,मारगोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टटकजोरी गांव निवासी मो० ईसराईल अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-नौसाद…

