जामताड़ा : इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति, लोहड़ी और टुसू पर्व एक साथ मनाया जाएगा। खास बात यह है कि 5 वर्षों के बाद इस साल विशेष संयोग के तहत मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पुण्यकाल की शुरुआत प्रातः काल से होगी, जिसमें स्नान, पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व है। इसके अलावा वैवाहिक और मंगल कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी। जिलेभर में मकर संक्रांति, लोहड़ी और टुसू पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवा और बच्चों में पतंग उड़ाने का उत्साह भी देखा जा रहा है। लोग इसकी…
Author: Santal Express
नाला (जामताड़ा)– सोमवार को सुबह करीब 9 बजे नाला-दुमका मुख्य मार्ग पर घोलजोड़ के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक नाला से दुमका की ओर जा रही थी। उक्त ट्रक में फॉर्च्यून कंपनी का तेल लोड था, जिसमें फॉर्च्यून कंपनी के टिन के डिब्बे और कार्टून तथा पाउच का पैकेजिंग तेल था। ट्रक पलटने की दुर्घटना से तेल के डिब्बे और कार्टून सड़क पर बिखर गए। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा के निर्देश पर सहायक पुलिस और निरीक्षक संजय गहलोत सहित अन्य पुलिस अधिकारी सशस्त्र…
जामताड़ा : शहर के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी विद्यालय में प्रकृति और प्रेम का पर्व सोहराय के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम समारोह का उद्घाटन विद्यालय के मुख्य संरक्षक दुर्गादास भंडारी, निदेशक डॉ चंचल भंडारी, प्राचार्य अरूप कुमार यादव, शैक्षणिक प्रमुख दीपक कुमार मंडल तथा विजन-इ के सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस पर्व के शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में संथाली लोक आधारित गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के मुख्य संरक्षक तथा शिक्षाविद दुर्गादास भंडारी ने कहा कि हमारी प्रचीन परंपरा आज विलुप्त हो रही है।…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर( पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के मोहनपुर करणडांगा गांव में एक युवक की कथित रूप से हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7 बजे करणडांगा निवासी मृतक असराफुल अंसारी घर से निकला और रात तक वापस नहीं आया। सुबह परिजनों को चौकीदार की मदद से जानकारी मिली की गांव के ही हेट पोखर के समीप उसका शव पड़ा है। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन मौक़े पर पहुंचे। उधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी रंजन कुमार दलबल के साथ पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़ )। अबुआ आवास के नाम पर पैसे की मांग को लेकर प्रखंड के मंझलाडीह पंचायत अंतर्गत उपरबंधा गांव के करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने सोमवार बीडीओ टुडू दिलीप को आवेदन देकर शिकायत की। ग्रामीण समीरन बेवा, सखीनां बीवी, शमसुल अंसारी, हबीबुल अंसारी, सदाम अंसारी, जमशेद अंसारी, मजीद अंसारी कात्या अंसारी आदि ने आरोप लगाते हुए कहा की पंचायत सचिव लोगेंन मरांडी, रोजगार सेवक रिषि किस्कु एवं वार्ड सदस्य कुण्हू बेसरा के द्वारा प्रति आवास 20 हज़ार रुपये की मांग की गई है। बीते 2 माह पूर्व पंचायत सचिव को 5 हज़ार रुपये दी गई। परंतु…
महेशपुर (पाकुड़ ) । सीओ संजय कुमार सिन्हा ने अवैध परिवहन के खिलाफ छापेमारी कर रद्दीपुर के मदरसा के पास से बिना माईनिंग ओवरलोडेड चिप्स पत्थर लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है । जब्त ट्रैक्टर को रद्दीपुर ओपी में रखा गया है । इस बावत सीओ संजय सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना माईनिंग ओवरलोड पत्थर लदे ट्रैक्टर परिवहन कर रहा था इस दौरान जब्त कर लिया गया है ।उन्होने कहा आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है ।
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। रामकृष्ण मिशन आश्रम के तत्वाधान में झारखंड के रांची के दिव्यांग कृषि विज्ञान केंद्र में 54वा भारत पुनर्निर्माण मिशन के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाकुड़ शहर के डी ए वी पब्लिक स्कूल के वर्ग नवम की छात्रा अद्वैता रंजन को झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष कुमार गंगवार द्वारा सम्मानित किया गया। मालूम हो की रविवार को विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में रांची के आश्रम ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में डी ए वी पब्लिक स्कूल पाकुड़ की वर्ग नवम की उक्त छात्रा को स- स्वर पाठ प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान…
एक जनवरी को पूजा करने बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे थे जयपुर हाईकोर्ट के जस्टिस भुवन गोयल बासुकीनाथ मंदिर में भीड़ का लाभ उठाकर चोरों ने जस्टिस का मोबाइल चुरा लिया था जरमुंडी । बासुकीनाथ मंदिर से चोरी हुए जयपुर हाईकोर्ट के जस्टिस के मोबाइल फोन समेत पुलिस ने अंतरप्रांतीय गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार मोबाइल चोरों के पास से चोरी के 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि नववर्ष के उपलक्ष्य पर पहली जनवरी को पूजा अर्चना करने के लिए जयपुर हाई कोर्ट के जस्टिस भुवन गोयल…
जामा। प्रखंड अंतर्गत सिमरा गांव से सरैया, कदरजोरिया, लक्ष्मीपुर, हल्दीपट्टी, बेलकूपी होते हुए सुगनिबाद जामा तक जाने वाली निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना निर्माण कार्य का निरीक्षण सोमवार जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क पर धीमी गति से रुक रुक कर कार्य करने और कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए सोमवार जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची थी। जर्जर सड़क निरीक्षण करते हुए डा लुइस मरांडी ने तिरूपति कंस्ट्रक्शन कंपनी कोलकाता पर एतराज जताते…
नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जरमुंडी । भारतीय जनता पार्टी जरमुंडी मंडल द्वारा प्रखंड के पेटसार पंचायत अंतर्गत असवारी गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के निमित्त प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी, सदस्यता अभियान चला रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता लगातार गांव में बूथों पर अभियान को गति देने में लगे हुए हैं। सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी द्वारा संगठन की विचारधारा व सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। भाजपा अधिक से अधिक लोगों को संगठन परिवार से जोडऩे का काम…

