12 किमी पैदल चल रहे, डुबकी लगाकर विदेशी भक्त बोले- जय श्रीराम प्रयागराज । महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। सुबह 8 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली है। यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंच सकता है। 12 किमी एरिया में बना स्नान घाट श्रद्धालुओं से भरा है। संगम में हर घंटे में 2 लाख लोग स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे। शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने महाकुंभ में आने वाले भक्तों को माला पहनाकर स्वागत किया। उनसे शहर और संगम…
Author: Santal Express
पटना । पटना में मरीन ड्राइव के पास प्रशांत किशोर की ओर से टेंट लगवाया जा रहा था जिसे पुलिस ने हटवा दिया है। यहां पर जन सुराज के संस्थापक अनशन करने वाले हैं। जन सुराज की ओर से कहा गया है कि प्रशांत किशोर को बिहार सरकार और प्रशासन ने टेंट लगवाने से रोक दिया है। बिहार सरकार घबराई हुई है। बीपीएससी छात्रों के समर्थन में पिछले 11 दिनों से आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को प्रशासन टेंट नहीं लगाने दे रही है। बता दें पटना में मरीन ड्राइव पर एलएंडटी कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट के बगल में…
बोले-मंत्री के भाई ने जमीन हड़पने किया अपहरण, जबरन कराए दस्तावेज पर हस्ताक्षर बेतिया । बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाए हैं कि बिहार सरकार की मंत्री का भाई जमीन हड़प रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री रेणू देवी के भाई जो जमीन हड़पने, अपहरण, हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों संगीन मामलों में नामजद आरोपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बेतिया में एक व्यक्ति का अपहरण कर, उसे अपने होटल ले जाकर मारपीट की और पिस्तौल…
रांची । झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नति पाने वाले आईपीएस अधिकारियों में ऋषभ कुमार झा, अंजनी अंजन, सौरभ, अमित रेणु, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार और पूज्य प्रकाश शामिल हैं। इस प्रोन्नति से इन आईपीएस अधिकारियों का वर्तमान प्रतिस्थापन प्रभावित नहीं होगा। साथ ही इस शर्त के साथ प्रोन्नति दी गयी है कि वे अगले प्रशिक्षण स्लॉट में एमसीटीपी फेज-3 का प्रशिक्षण पूरा करेंगे। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सक्षम महिलाओं को 2,500 रुपये और विधवाओं को केवल 1000 रुपये दिए जा रहे हैं। हेमंत सरकार किस तर्क से यह अन्यायपूर्ण अंतर पैदा कर रही है? सरकार को सबसे कमजोर वर्ग असहाय विधवा महिलाओं के अधिकारों पर कुठाराघात करने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का जम्मू-कश्मीर आज विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि पहले के मुश्किल दिनों को पीछे छोड़कर हमारा कश्मीर अब फिर से धरती का स्वर्ग होने का पहचान वापस पा रहा है। इसके विकास से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का मुकुट है। मैं चाहता हूं कि यह मुकुट और अधिक सुंदर और समृद्ध बने। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का…
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में अभियोजन चलाने के लिए सीबीआई को अनुमति मिल गई है। सोमवार को सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को इस बात की सूचना दी। सीबीआई की इस सूचना के बाद स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह ने मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को करने का आदेश दिया। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 18 अक्टूबर 2024 को नियमित जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि सत्येंद्र जैन लंबे समय से जेल में हैं और इस मामले में जल्द…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना सोनमर्ग जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया। सुरंग के उद्घाटन से सोनमर्ग पूरे साल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। श्रीनगर से कारगिल-लेह तक की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने टनल का निरीक्षण किया और टनल का निर्माण करने वाले श्रमिकों से मुलाकात भी की। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उपस्थित थे। पीएमओ के अनुसार, लगभग 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग सुरंग का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है।…
नई दिल्ली । नई दिल्ली से भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार के पूर्वमंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दायर आपराधिक मानहानि याचिका को राजनीति से प्रेरित बताया। आज बांसुरी स्वराज की ओर से राऊज एवेन्यू कोर्ट में कुछ दस्तावेज दाखिल किए गए। एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को करने का आदेश दिया। बांसुरी स्वराज की ओर से पेश वकील ने कहा कि जैन ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वजह से आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में जैन न्यायिक हिरासत में भी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चार…
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक और कोयला खदान में हुए हादसे में दो मजूदरों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार को हरनाई जिले के खोस्त इलाके की कोयला खदान में हुआ। खदान के अचानक ढह जाने से आठ मजदूर दब गए थे। इनमें से छह को बचा लिया गया। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब क्वेटा के बाहरी इलाके में संजडी खदान से 11 और शवों की बरामदगी के बाद शेष एक शव को निकालने के लिए खुदाई जारी थी। संजड़ी खदान में 9 जनवरी को शक्तिशाली मीथेन गैस विस्फोट के बाद…

