रामगढ़ । विस्थापित नेता संतोष सिंह की हत्या करने वाले को अपराधी राहुल तुरी का रामगढ़ में एनकाउंटर हो गया है। हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस के जरिये चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में राहुल तुरी मारा गया। शनिवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल तुरी अपने साथी के साथ रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरपा बस्ती में छुपा हुआ है। इस सूचना के बाद हजारीबाग एसपी अरविंद सिंह और रामगढ़ एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी शुरू की। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हमला शुरू कर दिया । बदले में पुलिस…
Author: Santal Express
राज्यपाल ने 22वें देवघर पुस्तक मेला का किया उद्घाटन देवघर । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को बाबा बैद्यनाथ की पावन भूमि पर ‘22वें देवघर पुस्तक मेला’ का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पुस्तक मेले को ज्ञान, संस्कृति और साहित्य के प्रसार का एक महत्वपूर्ण मंच और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया। राज्यपाल ने इस मेले को डिजिटल युग में पुस्तक संस्कृति को पुनर्जीवित करने का एक उत्कृष्ट प्रयास बताते हुए कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। राज्यपाल ने कहा कि देवघर की…
रांची । दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वां जन्मदिन शनिवार को राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में धूमधाम से मनाया गया। रांची के मोराबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी विधायक कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन समय परिवार के अन्य सदस्य की मौजूदगी में केक काटा गया। मौके पर राज्य के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, सांसद महुआ माजी और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केक काटा और अपने पिता शिबू सोरेन को जन्मदिन की…
धनबाद । कोयलांचल धनबाद से एक शर्मसार कर देने वाला मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। दरअसल प्री बोर्ड के अंतिम दिन पेन डे मना रही डिगवाडीह कार्मेल स्कूल की छात्राओं का स्कूल प्रबंधन के जरिये न सिर्फ शर्ट उतरवा लिया गया, बल्कि छात्राओं को इनरवियर और ब्लेजर में ही घर जाने को मजबूर कर दिया गया। अब मामला जिलाधिकारी के पास है और मामले में जांच के आदेश दे दिए गए है। एक वीडियो उन्ही छात्राओं की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिन्हें उस मानसिक ड्रामा से गुजरना पड़ा, अब वो वीडियो सोशल मीडिया…
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जामा विधायक लुईस मरांडी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी।
देवघर । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
रांची । पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से आज मिलकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही चाची रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। बाबा बैद्यनाथ से दोनों की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की। दोनों को जोड़ी शिव-पार्वती की तरह अखंड बनी रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट…
रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि देश के इतिहास में महिलाओं का योगदान अद्वितीय और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले, रानी लक्ष्मीबाई और झारखंड की वीर नायिकाएं, जैसे फूलो-झानो, इस बात के प्रतीक हैं कि महिलाओं ने हमेशा समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यपाल शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित भारतीय इतिहास लेखन में महिला विमर्श विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि इन महान महिलाओं के योगदान को इतिहास में उचित स्थान…
अररिया । सिकटी थाना पुलिस ने शनिवार की अगले सुबह 216 लीटर नेपाली देशी शराब एवं तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।सिकटी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से तस्करों का समूह बाइक से शराब तस्करी कर आने वाला है। सूचना के सत्यापन को लेकर सिकटी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्ती के तहत छापेमारी की।पुलिस की गाड़ी को देख तस्करों ने बाइक से भागने की भी कोशिश की,लेकिन पुलिस ने खदेडकर सबों को पकड़ लिया।मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया,जबकि एक तस्कर मौके से…
पूर्वी चंपारण । एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर ड्रग्स और नारकोटिक्स के धंधेबाजो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना पर भारत-नेपाल सीमा से सटे जिला के घोड़ासहन स्थित सत्यम इंटरप्राइजेज नामक दवा दुकान और उसके संचालक के आवासीय मकान पर छापेमारी की गयी।यहां से पुलिस ने बड़े पैमाने पर नशीली दवा व इंजेक्शन बरामद किया है। टीम को लीड कर रहे सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार के अनुसार उक्त दवा दुकान के संचालक सुरेन्द्र जयसवाल के घर व दुकान से बरामद किये भारी मात्रा में नशीला दवा व इंजेक्शन की गिनती ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं मजिस्ट्रेट…

