रामगढ़ । रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से डीसी चंदन कुमार जरिये अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात सिरका क्षेत्र में दामोदर नदी घाट से अवैध बालू के उठाव के मामले में एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने कार्रवाई की। जांच अभियान के दौरान सिरका दामोदर नदी घाट से सात ट्रैक्टर वाहनों को अवैध रूप से बालू का उठाव करने का दोषी पाया गया। किसी भी ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था।…
Author: Santal Express
रांची । राजधानी पुलिस ने अभियान चलाकर पिछले पांच दिनों में 132 एकड़ अफीम की गैरकानूनी खेती को नष्ट किया है। कब-कब हुई कार्रवाई -दो जनवरी को बुंडू, सोनाहातु, तमाड़, दशमफॉल, राहे, नामकुम और अनगड़ा थाना क्षेत्रों में 34.5 एकड़ में अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया। इनमें बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 एकड़, सोनाहातु में 2.5 एकड़, तमाड़ में 3.5 एकड़, दशमफॉल में 12 एकड़, राहे में दो एकड़ और अनगड़ा थाना क्षेत्र में पांच एकड़ शामिल हैं। -तीन जनवरी को बुंडू, सोनाहातु, तमाड़, दशमफॉल, राहे एवं नामकुम थाना क्षेत्रों में 34 एकड़ में अफीम की…
लॉस एंजिल्स । यहां के जंगलों में पिछले चार दिनों से भयावह आग लगी हुई है, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। सड़के बाधित हैं। इस त्रासदी में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है,और 10 हजार घर जलकर खाक हो गए हैं।हालांकि फायर फाइटर्स का कहना है कि आग पर काबू पाने में कुछ प्रगति हुई है, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण आग की लपटें फिर से भड़क सकती हैं, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। भीषण आग ने लॉस एंजिल्स के पॉश इलाकों में हजारों घरों…
नई दिल्ली । ऐपल ने करीब 185 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। यह कदम कंपनी के मैचिंग ग्रांट्स प्रोग्राम में हुई धोखाधड़ी के बाद उठाया गया है। कर्मचारियों में कई भारतीय भी शामिल हैं, जिन्होंने तेलुगु चैरिटी संगठनों के माध्यम से इस घोटाले का सामना किया। इस मामले में ऐपल के इस धर्मार्थ संसार में आयकर छूट का किया गया दुरुपयोग भारत में होने वाले 80जी घोटाले की याद दिलाता है। आयकर अधिनियम 1961 के अंतर्गत करदाताओं को धर्मार्थ संस्थानों के लिए धन दान करने पर टैक्स छूट की अनुमति है, जिसका दुरुपयोग कई कर्मचारी कर…
नई दिल्ली । टीवीएस की नई बाइक अपाचे आरटीआर 310 ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन बाइक साबित हो रही है। टीवीएस मोटर कंपनी ने इस बाइक को नए फ्रेम पर डेवलप किया है, जिसमें 312 सीसी का पावरफुल इंजन दिया गया है। इस बाइक का नया स्टाइलिश लुक और बेहतरीन फीचर्स युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। यह लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन 35.6 एचपी की पावर और 28.7एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे बाइक को तेज गति से चलाना और ज्यादा रोमांचक बनाता है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 में 6-स्पीड गियर बॉक्स के साथ यह बाइक…
नई दिल्ली । जावा 42 बाइक अपने स्टाइलिश लुक और दमदार प्रदर्शन के लिए युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है। इसकी गोल हेडलाइट और टियरड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक इसे एक रेट्रो लुक देता है, जबकि स्पोर्टी हैंडलबार्स इसे आधुनिक और स्टाइलिश बनाते हैं। जावा 42 का डिज़ाइन न सिर्फ पुरानी जावा मोटरसाइकिल्स की याद दिलाता है, बल्कि इसे मॉडर्न टच के साथ पेश किया गया है। जावा 42 में 294.72सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 27 बीएचपी की पावर और 26.84 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के कारण यह बाइक न केवल माइलेज…
मुम्बई । मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर लोकप्रिय वरुण चक्रवर्ती के पास इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का अवसर है। भारतीय टीम 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी होगी। वरुण को विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 टीम में जगह मिल सकती है। बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस स्पिनर ने विजय हजारे ट्रॉफी के प्री क्वार्टर…
नई दिल्ली । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के जवाब में स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान में ही खेला जाएगा। पीसीबी ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि देश में चल रहे स्टेडियमों के नवीनीकरण में देरी के चलते 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान से बाहर आयोजित हो सकती है। पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्टेडियमों के नवीनीकरण पर लगभग 1200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और आईसीसी की निरीक्षण टीम…
लुधियाना । पश्चिम से आम आदमी पार्टी विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की शुक्रवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। विधायक गोगी एक समारोह में हिस्सा लेकर घर लौटे थे और अपने कमरे में पिस्टल की सफाई कर रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज आई। उनकी पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी कमरे में पहुंचीं तो गोगी लहूलुहान हालत में पड़े थे। उन्हें तुरंत लुधियाना के डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्हें अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगी है।…
सागर । धन कुबेरों के यहां सोने चांदी की ईंटों के अलावा नगदी मिलना आम बात हो गई है। लेकिन अब धनाड्डों के यहां मगरमच्छ भी मिलने लगे हैं। सागर जिले के एक घर में इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान 4 मगरमच्छ भी मिले। शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने सभी मगरमच्छों को अपने कब्जे में ले लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह छापेमारी राठौर के बिजनेस पार्टनर राजेश केसरवानी के बीड़ी कारोबार में टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर की गई थी। राठौर सागर जिले में पुराने नेता हैं और 2013 में विधायक चुने गए थे। उनके पिता…

