नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल को उम्मीद है कि महिला हॉकी इंडिया लीग (डब्ल्यूएचआईएल) युवा लड़कियों के लिए ब्रिस्बेन और उसके बाहर 2032 ओलंपिक के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मंच तैयार करेगी। हाल ही में रोहतक में साई मीडिया से बात करते हुए, रानी को लगता है कि महिला एचआईएल का पहला संस्करण महिला हॉकी को उसी तरह बढ़ाएगा जैसे महिला प्रीमियर लीग ने महिला क्रिकेट के लिए किया था। रांची में 12 से 26 जनवरी के बीच होने वाली पहली महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 में चार टीमें दिल्ली…
Author: Santal Express
दुमका ब्यूरो दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका एवं अंतर्गत सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के कर्मचारियों के हड़ताल का शुक्रवार को 46वां दिन है और इस विश्वविद्यालय का 34वां स्थापना दिवस भी। कर्मचारी शुक्रवार को भी अपने आंदोलन पर डटे थे और सभी महाविद्यालयों के कर्मचारी आंदोलन में मौजूद रहे। चूंकि आज स्थापना दिवस था और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को इस स्थापना दिवस के लिए कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई थी इसलिए कर्मचारियों द्वारा अलग से स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। प्रेमचन्द किस्कू जो एक कर्मचारी एवं दिग्घी ग्राम के प्रधान भी हैं के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित…
दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने विश्वविद्यालय परिसर के स्मारक टिल्हा स्थित वीर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण के पश्चात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ बिमल प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोगों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कहा कि इस विश्वविद्यालय का स्वर्णिम इतिहास रहा है। विश्वविद्यालय आज जिस मुकाम पर है, वह इस विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों की मेहनत एवं प्रयास को दर्शाता है।…
देवघर। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव, देवघर विधायक सुरेश पासवान और डीसी विशाल सागर ने आज, 10 जनवरी को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से श्रम विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। श्रमिकों के लिए सुरक्षा किट और सहायता राशि मंत्री संजय प्रसाद यादव ने श्रम विभाग की निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना के तहत श्रमिकों को 1,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इसके साथ ही गरीब और जरूरतमंद…
मधुपुर । झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार को अपने मधुपुर स्थित खलासी मोहल्ला के पैतृक आवास पर पहुंचे। वहां से जामताड़ा के लिए रवाना होते समय उन्होंने कुंडो बंगला मोड़ पर अपने पुराने मित्रों के साथ मुलाकात की। पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने कहा, “बीते पलों की बातों में जो सुकून है, वो किसी और चीज में नहीं।” मंत्री इरफान अंसारी ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बड़े जोश के साथ घोषणा की, “खरमास के बाद झारखंड में ऑपरेशन इरफान शुरू होगा।” उन्होंने बताया कि झारखंड…
देवघर। नगर निगम के प्रशासक के आदेशानुसार आज, दिनांक 10 जनवरी 2025 को, 10 बड़े बकायदारों के खातों को फ्रीज़ कर दिया गया। यह कार्रवाई नगरपालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों के तहत की गई। बकायदारों की सूची इस प्रकार है: दानीलाल मरांडी -4,00,480 दिलीप कुमार सिंह -3,70,266 मनोज कुमार पोद्दार -3,41,181 सचिन मिश्रा -1,58,485 पातो देवी -1,51,218 पिंकी रानी -1,20,346 हरीश शेखर -1,09,921अस्तमा देवी -98,108 अनिल कुमार बलियासे,95,975 शिवानंद झा -90,224 शामिल हैं। नगर निगम ने यह भी कहा कि आगे भी बड़े बकायदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी होल्डिंग धारकों से अपील की है कि वे…
गोड्डा : झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सह उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत पुराना समाहरणालय, आश्रय गृह एवं हटिया चौक में सैकड़ों गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों को बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर उन्होंने कहा “तीन-चार दिनों से चल रहे शीतलहर के कारण ठंड से परेशान लोगों को राहत देने के लिए यह पहल की गई है “मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।” कंबल पाकर गरीब और असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। उन्होंने माननीय मंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त…
गोड्डा : झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव रंजन कुमार सिंह ने सरकार पर प्राइवेट स्कूलों को मान्यता देने में उदासीनता एवं मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि एसोसिएशन किसी प्राइवेट स्कूल को बंद होने नहीं देगा। एसोसिएशन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, रांची के समस्त निजी विद्यालयों ने आरटीई 2009-11 के आलोक में मान्यता के लिए प्रपत्र- वन अपने-अपने जिला के जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में समर्पित कर दिया है। लेकिन उसमें से कुछ विद्यालयों का स्थल निरीक्षण हुआ। कुछ के आवेदन मान्यता के लिए राज्य…
नई दिल्ली । भारत में एससी-एसटी वर्ग को आरक्षण देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का हाल में दिया गया फैसला महत्वपूर्ण है। अगस्त 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने इस वर्ग के क्रीमीलेयर को आरक्षण के लाभ से बाहर करने की सिफारिश की थी, ताकि आरक्षण का फायदा वास्तव में उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। इस फैसले को लागू करने की जिम्मेदारी अब राज्य सरकारों पर डाल दी गई है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यह फैसला विधायिका और कार्यपालिका का कार्य है, अर्थात् संसद और राज्य सरकारों को यह तय करना होगा…
दुमका । राज्य सरकार के निर्देश पर तथा मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की मौजूदगी में आंदोलनरत कर्मचारियों द्वारा परिसर के सभी भवनों पर लगाए गए ताले आज रात्रि 8 बजे हटा दिए गए हैं। उक्त बात कि जानकारी शुक्रवार को एसकेएमयू विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार दास ने दी है। एसकेएसयू में जड़ा गया ताला अंतत : तोड़ दिया गया है। नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह से यहां ही तालाबंदी थी, लेकिन उसके पहले से ही कर्मचारी हड़ताल पर थे। ताला टूटने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार से ही सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन अपना…

