दुमका । राज्य सरकार के निर्देश पर तथा मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की मौजूदगी में आंदोलनरत कर्मचारियों द्वारा परिसर के सभी भवनों पर लगाए गए ताले आज रात्रि 8 बजे हटा दिए गए हैं। उक्त बात कि जानकारी शुक्रवार को एसकेएमयू विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार दास ने दी है। एसकेएसयू में जड़ा गया ताला अंतत : तोड़ दिया गया है। नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह से यहां ही तालाबंदी थी, लेकिन उसके पहले से ही कर्मचारी हड़ताल पर थे।

ताला टूटने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार से ही सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन अपना कामकाज कैंपस में ही निष्पादित करेगा। शुक्रवार की देर शाम कुलपति प्रो डॉ बिमल प्रसाद सिंह अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों व तैनात किये गये दंडाधिकारियों को लेकर पहुंचे और विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के गेट में जड़ा गया ताला तोड़ दिया गया। इस मामले में कुलपति ने कहा कि ताला जडऩा वैधानिक नही है।अगर इस तरह से फिर विश्वविद्यालय के कार्य में व्यवधान पैदा किया गया, तो विवि प्रशासन दोबारा वैधानिक कार्रवाई के तहत प्रशासनिक मदद लेगा।





