रांची । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और वीरों की पावन भूमि झारखंड राज्य की भूमि पर पुरानी भूमिका में लौटकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मां के आंचल तले वापस आया हूं। राज्यपाल होना गरिमा की बात होती है लेकिन संगठन का दास होना गर्व की बात होती है। उन्होंने कहा कि आज 10 जनवरी…
Author: Santal Express
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नामकुम, रांची में स्थित आईटी टावर परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा है कि आईटी टावर झारखंड के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार का एक नया द्वार खोलेगा। यह राज्य को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनने में मदद करेगा। साथ ही यह अत्याधुनिक आईटी टावर ना केवल झारखंड की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करता है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। तकनीकी और डिजिटल व्यवसायों के लिए एक प्रमुख केंद्र इस आईटी टावर को झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जेआईएडीए) की देखरेख में…
नई दिल्ली । क्या आप जानते हैं कि एक साधारण फल, अमरूद, खांसी और अन्य समस्याओं का असरदार समाधान हो सकता है? विशेषज्ञों का कहना है कि अमरूद में मौजूद विटामिन सी, एस्कॉर्बिक एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्व इसे सर्दी-जुकाम और खांसी से लड़ने में बेहद फायदेमंद बनाते हैं। भुना हुआ अमरूद विशेष रूप से खांसी को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह लंग कंजेशन और बलगम बनने की प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे राहत मिलती है। अमरूद में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो खांसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकने में मददगार होते हैं।…
प्रयागराज । प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान नागा साधु हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहते हैं। उनके रहस्यमय जीवन और कठोर तपस्या से जुड़े कई सवाल लोगों के मन में होते हैं। नागा साधुओं की तपस्वी जीवन शैली, सनातन धर्म के प्रति उनका समर्पण, और उनकी कठिन साधना प्रक्रिया सभी को हैरान करती है। नागा साधु बनने की पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए नागा साधु दिगंबर मणिराज पुरी ने इन रहस्यों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि नागा साधु बनने की यात्रा आसान नहीं है। यह जीवन त्याग और तपस्या का प्रतीक है। नागा साधु बनने के लिए…
एसकेएम की टीम एकता का प्रस्ताव आज पहुंचेगी खनोरी चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आत्महत्या करने वाले किसान के टैंट से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इस बीच एकता का प्रस्ताव लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की एक टीम शुक्रवार को खनोरी बॉर्डर पर पहुंचेगी। शंभू बॉर्डर पर तरनतारन जिला निवासी रेशम सिंह ने गुरुवार को सल्फास निगल कर आत्महत्या की थी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में रेशम सिंह ने कहा कि वह किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के मेंबर हैं और मानते हैं कि मोदी सरकार व पंजाब सरकार को जगाने के लिए जान देने की…
-21 दिसंबर से शुरू हुई चिल्लई कलां 30 जनवरी तक रहेगी श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है और शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 और पहलगाम में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है और रात में आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 8.1 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा शहर…
पटना । बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार मेहता के 16 ठिकानों पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पड़ी है। यह मामला बैंक लोन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। यह छापेमारी बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 16 ठिकानों पर जारी है। प्रवर्तन निदेशालय कि टीम आज सुबह-सुबह आलोक मेहता के राजधानी पटना के आवास पर पहुंची है और यहां भी छापेमारी कर रही है। टीम के अधिकारी राजद के विधायक से मामले कि जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि वैशाली शहरी कॉरपोरेशन बैंक…
लोहरदगा । जिले के बगडू थाना क्षेत्र अंतर्गत अरेया गांव की एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के दोषी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पॉस्को एक्ट अखिलेश कुमार तिवारी ने फांसी की सजा सुनाई है। अरेया निवासी आरोपित इंदर उरांव (25) को धारा 302 में दोषी पाते हुए फांसी की सजा जबकि पॉस्को एक्ट में सश्रम आजीवन कारावास (मृत्यु पर्यंत) एवं पच्चीस हजार रुपये जुर्माना की सजा दी गई है। उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे अरेया गांव में एक छोटी बच्ची सहेलियों के साथ खेल रही थी।…
रांची । झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के चितरी गांव से शुक्रवार को अलकायदा के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल दिल्ली और एटीएस झारखंड टीम ने कांड संंख्या 301/24 में आरोपित शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा शाहबाज अंसारी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह को उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। देश की खिलाफत करने और गंभीर आतंकी साजिश रचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और अलग-अलग राज्यों की पुलिस…
रामगढ़ । रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को एलपीजी गैस का टैंकर पलट गया। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पूरी तरीके से जाम हो गया है। गड़के मोड़ के पास एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 का घाटी इलाका पूरी तरह जाम हो गया। एलपीजी गैस टैंकर पारादीप से काठमांडू जा रहा था।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने हाइड्रा और क्रेन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर एलपीजी गैस से भरे टैंकर को उठाने का प्रयास कर…

