Author: Santal Express

जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर साहेबगंज हाइवे पर  बांसपहाड़ी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।मृतक की पहचान जॉनसन मरांडी के रूप में हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जॉनसन मरांडी बाइक से जा रहे थे, वहीं विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया जिसमें जॉनसन मरांडी की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा को लेकर गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते हैं। वीडियो मुरली यादव, सीओ देवराज गुप्ता थाना प्रभारी मुराद हसन घटनास्थल पर पहुंचकर…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । जिले पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बाजार में हुई एक हृदयविदारक घटना में न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में तीन लोगों को दोषी करार दिया गया ।यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, क्रांति कुमार की अदालत ने सुनाया, जिसमें मुख्य आरोपी पति श्रवण भगत , देवर मनोज भगत , और सास सुमित्रा देवी को भादवि की धारा 304 बी (दहेज हत्या) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी ठहराया गया. न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी. इसके…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) । भाजपा ने झारखण्ड के जनता को 18 साल तक केवल लूटने का काम किया। झारखण्ड का पहला मुख्यमंत्री आदिवासी का बेटा को बनाकर सरकार का रिमोठ गुजरात से चलाता था।उक्त बातें श्रम मंत्री संजय यादव ने लिट्टीपाड़ा के तिलकामांझी चोक पर लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा 18 वर्ष तक भाजपा ने जुमले वाजी कर केवल और केवल यहां के जनता की गाढ़ी कमाई को विकास के नाम पर चूसने का कार्य किया है। जिसका जबाब यहां जनता ने विधानसभा चुनाव में दे दिया। जनता ने संथाल परगना से भाजपा का सुफड़ा…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक युवती ने थाना क्षेत्र के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। युवती के लिखित बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि बीते छह जनवरी को एक युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की लिखित शिकायत की थी। पीड़िता ने थाना क्षेत्र के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत मड़गामा गांव निवासी विशाल पहाड़िया के खिलाफ दुष्कर्म करने का  मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पीड़िता के आवेदन पर थाना में…

Read More

पथरगामा संवाददाता:- बीते बुधवार के रात्रि 2:30 बजे के आसपास पथरगामा निवासी दीनदयाल भगत का 35 वर्षीय एकलौता पुत्र संतोष कुमार भगत ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गमछे के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को 100 डायल पर मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रामसूरत यादव द्वारा लाश को कब्जे में कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राम सूरत यादव ने बताया कि शव को अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया है पोस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही मरने…

Read More

जामताड़ा : जामताड़ा थाना पुलिस को बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। पुलिस कार्रवाई में जहां शातिर बाइक चोर पकड़ा गया, वहीं उसकी निशानदेही पर सात बाइक बरामद किए गए। गुरुवार को सदर थाना परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी ने इस मामले का खुलासा किया। बताया कि थाना क्षेत्र में मोटरसाईकिल चोरी कि घटना पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा द्वारा एक विशेष टीम गठित किया गया था, जिसमें पुलिस अधीक्षक को मिली सुचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा,…

Read More

धनबाद । धनबाद में एक बार फिर जमकर बमबाजी और गोलियां चली है। इस बार मधुबन थाना क्षेत्र स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी हिलटॉप का परिसर इसका गवाह बना। यहां गुरुवार को स्थानीय रैयतों और कंपनी समर्थक के बीच हिंसक झड़प हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को मधुबन थाना क्षेत्र के बीसीसीएल गोविंदुपर एरिया 3 अंतर्गत हिलटॉप नामक आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधक को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के जरिये बिना रैयतों की मांग पूरी किये काम नही शुरू करने का निर्देश दिया था।…

Read More

देवघर। डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में जिला अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों एवं आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान डीसी ने विभिन्न संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं हेतु किये जाने वाले कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को लेकर भू-हस्तांरण के कार्यों में हो रही देरी पर रोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही डीसी ने विभिन्न अंचलों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाही व कोताही बरतने वाले कर्मियों व अधिकारियों पर आवश्यक…

Read More

देवघर। साईबर पुलिस ने घोरपरास जंगल में छापामारी दो साईबर अपराधियों को पकड़ा है। पकड़े गए दो साईबर अपराधियों के पास से 04 मोबाइल 06 सिम कार्ड जब्त किया है। गिरफ्तार 02 अभियुक्तों में से 01अभियुक्त के पास से जप्त 01 मोबाईल नंबर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है तथा शेष 01 अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईल नम्बर पर जे एम आई एस पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है। गिरफ्तार साइबर आरोपी में जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा गांव के सोनू सौरभ 24 वर्ष पिता पप्पु कुमार दास,मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाराजाबांध गांव…

Read More

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अगले दो सप्ताह तक पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह फैसला गुरुवार को न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सुनवाई के दौरान आया। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय देने का आग्रह किया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। यह मामला देवघर स्थित परित्राण मेडिकल ट्रस्ट की सम्पति बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट द्वारा खरीदे जाने से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता शिवदत्त शर्मा ने सांसद निशिकांत दुबे पर जालसाजी का आरोप लगाते…

Read More