रांची । माइनिंग घोटाले के आरोपित सुनील सिंह ने गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर उन्हें सशर्त जमानत दे दी। सुनील सिंह के खिलाफ जब केस हुआ था, तब वह उषा मार्टिन में कार्यरत थे। लेकिन फिलहाल वह जेएसडब्ल्यू में जीएम के पद पर कार्यरत हैं। उन पर वर्ष 2005 में उषा मार्टिन को माइंस आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप है। वर्ष 2005 में उषा मार्टिन कंपनी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घाटकुरी में एक…
Author: Santal Express
रांची । केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने गुरुवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सीसीएल के कार्यों की समीक्षा भी की। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद महुआ मांझी, विधायक और सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण सुरक्षा कर्मियों को ओरिएंटेशन और रिफ्रेशर प्रशिक्षण देने के लिए किया गया है, ताकि उनके पेशेवर कौशल को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अत्याधुनिक इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण सुविधाओं की विशेषता वाला यह केंद्र कर्मचारियों को उनकी क्षमताओं को बढ़ाने, सुरक्षित और अधिक कुशल संचालन सुनिश्चित करने के…
लातेहार । जिला मुख्यालय में सड़क जाम कर रहे हैं कुछ लोगों और पुलिस के बीच गुरुवार को तकरार हो गई। इस दौरान पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पोचरा गांव निवासी आशीष कुमार की मौत बुधवार की रात हो गई थी। गुरुवार को उसका शव लातेहार पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। परिजनों का आरोप था कि युवक की हत्या की गई है परिजन यह आरोप लगा रहे थे कि किसी ने आशीष को फोन कर बुलाया था ,परंतु…
गिरिडीह । जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चोलीडीह गांव स्थित बुढ़वा आहार के समीप गुरुवार को एक पांच वर्षीय बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृत बच्चे की पहचान कंचन देवी का पुत्र सुदीप कुमार यादव था। इस बाबत मृतक सुदीप की मां, कंचन देवी ने बताया कि बुधवार को उसका उसके चाचा ससुर परशुराम यादव और चाची सास सावित्री देवी के साथ बुधवार शाम विवाद हुआ था । उसके बाद से ही पुत्र सुदीप घर से गायब हो गया था। उसने अपने पुत्र की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार…
प्रयागराज । महाकुंभ-2025 की सुरक्षा व्यवस्था में हॉर्स पावर यानी अश्व-शक्ति लगाई गई है। ये घोड़े कोई आम धोड़ा नहीं, बल्कि पूरी तरह वेल ट्रेंड हैं। इशारों पर कदमताल करते हुए रास्ता बनाते हैं। जमीन के साथ-साथ पानी में भी दौड़ सकते हैं। कुंभा मेला में क्राउड कंट्रोल के लिए यूपी की ट्रेंड माउंटेड पुलिस इन घोड़ों के साथ तैनात है। 130 घोड़ों के साथ जवान जब अलग-अलग ग्रुप में पेट्रोलिंग पर निकलते हैं, तब लोग इन्हें देखते रह जाते हैं। घुड़सवारों के दस्ते में भारतीय ब्रीड के अलावा अमेरिकन और इंग्लैंड ब्रीड के घोड़े भी शामिल हैं। इनकी कीमत…
रामगढ़ । रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो क्षेत्र में जामा मस्जिद कमेटी का अंतर्कलह अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। कमेटी के सचिव मोहम्मद मोइनुद्दीन की नमाज पढ़ते वक्त कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। इस वारदात में घायल मोहम्मद मोइनुद्दीन की हालत अब गंभीर हो गई है। उन्हें आनन-फानन में गुरुवार की सुबह वेस्ट बोकारो के अस्पताल से रेफर कर टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जमशेदपुर ले जाया गया है। जिस तरह नाजुक हालत बनी हुई है, परिजन भी चिंतित हो गए हैं। इसके अलावा जामा मस्जिद कमेटी के अन्य सदस्य भी अब इस मुद्दे पर काफी गंभीर हो…
नई दिल्ली । तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और संभावित रूप से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में वापसी करने की उम्मीद है। नवंबर 2023 में विश्व कप फाइनल के बाद से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज ने हाल ही में सफेद गेंद क्रिकेट खेलना फिर से शुरू किया है और उनके भारतीय टीम के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, एनसीए की मेडिकल टीम शमी की बारीकी से निगरानी कर रही है, जिनकी दाहिनी एड़ी की सर्जरी हुई है। एड़ी ठीक हो गई है, लेकिन उनके…
लंदन । इंग्लैंड हॉकी ने बुधवार को एक नई नीति की घोषणा की, जिसके तहत अगले सत्र की शुरुआत से ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने से रोक दिया जाएगा। ट्रांसजेंडर और नॉन-बाइनरी भागीदारी को ध्यान में रखते हुए, शासी निकाय ने दो प्रतियोगिता श्रेणियां शुरू की हैं: महिला और ओपन, जिसमें ओपन में ट्रांसजेंडर और नॉन-बाइनरी खिलाड़ियों सहित सभी प्रतिभागियों का स्वागत है। पिछली नीति की समीक्षा जुलाई 2023 में शुरू हुई, जिसमें खेल परिषदों के समानता समूह के मार्गदर्शन को शामिल किया गया। इंग्लैंड हॉकी ने एक बयान में कहा, “इस साक्ष्य के आधार पर, हमने…
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2025 एवं कैलेण्डर 2025 का लोकार्पण कर राज्य की जनता को समर्पित किया। बिहार कैलेण्डर-2025 में राज्य में चलायी जा रही अग्रणी योजनाओं को समावेशित किया गया है। विगत वर्षों में बिहार कई परिवर्तनों का साक्षी रहा है, जिसके फलस्वरूप राज्य ने विकास के क्षेत्रों में नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वर्ष 2005 के बाद से ही राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति मिलने…
अररिया । भरी शीतलहर को लेकर अररिया जिलाधिकारी अनिल कुमार ने सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के लिए आदेश निकालते हुए 12 जनवरी तक वर्ग आठ तक की कक्षा के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। डीएम ने सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों पर भी आदेश दिया है। डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत सुबह और शाम जिला में अधिक ठंड ओर कम तापमान की स्थिति है।जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना…

