Author: Santal Express

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में अन्य देश भारत की ओर देखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की बात को आज दुनिया ध्यान से सुनती है। विदेश मंत्रालय और ओडिशा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की थीम ‘विकसित भारत की संकल्पना में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रवासी भारतीयों के लिए एक विशेष…

Read More

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल किए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने लिखा है कि 10 साल पहले आपने जो वादा किया था, उसे याद दिलाने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। मेरी हाल ही में दिल्ली के जाट समाज के कई प्रतिनिधियों से पिछले कुछ दिनों में मुलाकात हुई। इन सभी ने केंद्र की ओबीसी लिस्ट में दिल्ली के जाट समाज की अनदेखी किए जाने पर चिंता जताई। जाट समाज के…

Read More

सुकमा । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर संयुक्त सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के सुकमा एवं बीजापुर जिले की सीमा पर गुरुवार सुबह से जारी है। प्रारंभिक जानकारी में इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल व आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के…

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब के शंभू बॉर्डर पर गुरुवार की सुबह सल्फास निगलने वाले किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान संगठनों तथा प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। सल्फास निगलने वाले किसान की पहचान पंजाब के तरनतारन जिला के गांव पोहविंड निवासी रेशम सिंह (55) के रूप में हुई है। किसान नेता तेजवीर सिंह पंजोखरा के अनुसार रेशम सिंह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से आंदोलन के बावजूद सरकार की तरफ से इसका समाधान न निकालने से नाराज था। गुरुवार की सुबह लंगर स्थल के पास ही किसान रेशम सिंह ने सल्फास…

Read More

रांची । जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित गुंजा गांव में नक्सलियों ने क्रशर साइट में मजदूरों के साथ मारपीट कर वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि दस की संख्या में आये तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के नक्सलियों ने एनईपीएल कंपनी के मजदूरों के साथ मारपीट की। सभी के पास छोटे हथियार थे। एक हाइवा तथा एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल…

Read More

साहिबगंज : शहर में पुलिस की सूचना तंत्र बन रही कमजोर धड़ल्ले से अवैध लॉटरी के कारोबारी हो रही है,अवैध लॉटरी के कारोबारी के विरुद्ध प्रशासन स्तर से समय-समय पर कार्यवाही के बावजूद क्षेत्र में अवैध लॉटरी के माफियाओं का मनोबल ऊंचा है| शॉर्टकट में करोड़पति बनने और बनाने का खेल का यह अवैध कारोबार साहिबगंज जिले में धड़ल्ले से चल रहा है| जहाँ नगर थाना क्षेत्र से लेकर जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र तक खूब अवैध लॉटरी का धंधा फल- फूल रहा है| सूत्रों के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला,गुल्लीभट्टा राजश्री हॉल,के समीप बाटा रोड,कुलीपाड़ा,हरिपुर, नवभारत हॉल के समीप,कॉलेज…

Read More

जामताड़ा: मंत्री आवास के सामने आयोजित सोहराय मिलन समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 45,000 लोगों की भारी उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी उपस्थित हुए। आदिवासी परंपरागत नृत्य और ढोल-नगाड़ों ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने समारोह की शुरुआत में सभी को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, आपकी बदौलत मैं तीसरी बार विधायक बना हूं और मंत्री पद पर हूं। भाजपा की हर साजिश के बावजूद आदिवासी समाज…

Read More

हिरणपुर  (पाकुड़ ) । उत्पाद विभाग के द्वारा बुधवार को छापेमारी की गई, इस क्रम में कुल  22 लीटर अवैध चुलाई महुआ दारू और 40 किलो जावा महुआ जप्त  हुई है, छापामारी  अवर निरीक्षक उत्पाद विक्रम कुमार साह के नेतृत्व में की जा रही थी। इस संबंध में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक विक्रम कुमार साह ने कहा कि  हिरणपुर हटिया से 9 लीटर महुआ दारू जप्त किया गया है, जबकि जबरदाहा गांव के देवी मरांडी के घर से  अवैध महुआ दारू  13 लीटर सहित 40 किलो जावा महुआ जप्त किया गया है, हालांकि इस क्रम में किसी की गिरफ्तारी…

Read More

संवाददाता नाला (जामताड़ा)– नाला सीएचसी अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय तांबाजोड़ में  सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। मालूम हो कि नाला सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ० लियाकत अंसारी की देखरेख व पर्यवेक्षण में बच्चों की जांच की गई। इस दौरान लगभग 40 छात्र-छात्राओं की जांच की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी ने सिकल सेल एनीमिया के लक्षण के बारे में बताया कि एनीमिया/पीलापन दिखाई देना,बार-बार संक्रमण बीमार होना,थकान,बुखार एवं सूजन तथा कमजोरी महसूस करना,रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाना,जोड़ो में दर्द या सूजन,छाती में दर्द,साँस फूलना,पीठ/पेट में दर्द आदि शामिल है। इस…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) । वुधवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं  के द्वारा सोहराय मिलन समारोह के शुभ अवसर पर विभिन्न तरह की आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री भजहरी मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा यह आदिवासियों का सबसे महत्वपूर्ण बड़ा तैयार है। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोग अपनी गाय, बैल, जल जंगल जमीन की पूजा करते हैं।  यह त्यौहार लगभग 6 दिनों तक चलता है । अंतिम…

Read More