देवघर। नगर निगम के प्रशासक के आदेशानुसार आज, दिनांक 10 जनवरी 2025 को, 10 बड़े बकायदारों के खातों को फ्रीज़ कर दिया गया। यह कार्रवाई नगरपालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों के तहत की गई। बकायदारों की सूची इस प्रकार है: दानीलाल मरांडी -4,00,480 दिलीप कुमार सिंह -3,70,266 मनोज कुमार पोद्दार -3,41,181 सचिन मिश्रा -1,58,485 पातो देवी -1,51,218 पिंकी रानी -1,20,346 हरीश शेखर -1,09,921अस्तमा देवी -98,108 अनिल कुमार बलियासे,95,975 शिवानंद झा -90,224 शामिल हैं। नगर निगम ने यह भी कहा कि आगे भी बड़े बकायदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी होल्डिंग धारकों से अपील की है कि वे अपना होल्डिंग टैक्स समय पर जमा करें और जुर्माने से बचें। निगम ने यह कदम शहर के वित्तीय अनुशासन को बनाए रखने और टैक्स के माध्यम से विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उठाया गया है।


